विज्ञापन

RBI ने रद्द किए 135 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस, अगर लिया हुआ है लोन तो अब क्या होगा?

फाइनेंशियल मार्केट में देश के रिजर्व बैंक ने 135 एनबीएफसी के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. ऐसे में जानिए इस बड़े फैसले का असर आम नागरिक पर क्या होने वाला है.

RBI ने रद्द किए 135 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस, अगर लिया हुआ है लोन तो अब क्या होगा?

आरबीआई ने देश के फाइनेंशियल मार्केट की कंडीशन को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया. रिजर्व बैंक ने नियम ना मानने और गड़बड़ी करने वाले 135 नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है. आरबीआई की इस लिस्ट में पश्विम बंगाल से लेकर मुंबई की कई कंपनियां शामिल हैं. इस खबर के बीच आम नागरिक के मन में कई सवाल हैं, मसलन आखिर ये एनबीएफसी बैंक क्या हैं? रिजर्व बैंक के इस एक्शन का असर क्या होगा? सबसे जरूरी कोई भी फाइनेंस कंपनी आरबीआई अप्रूव्ड है या नहीं, इसके बारे में कैसे पता करें.

क्या होती है एनबीएफसी?

नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी बैंक के जैसे ही लोगों को लोन देने, निवेश करने, शेयर या बॉन्ड खरीदने जैसी फाइनेंशियल सर्विस देती है. हालांकि इनके पास बैंक के जैसे पूरी तरह से बैंकिंग लाइसेंस नहीं होता है. यानी ये आम बैंकों के जैसे अपने ग्राहकों से सेविंग या करंट अकाउंट के जरिए डिमांड डिपॉजिट नहीं ले सकतीं. साथ ही ये बैंक के जैसे खुद के चेक जारी नहीं कर सकती हैं और ना ही इनके पास पेमेंट सेटलमेंट सिस्टम होता है.

अगर लिया हुआ है लोन तो अब उसका क्या होगा?

रिजर्व बैंक का ये कदम आम नागरिक को धोखाधड़ी से बचाने के लिए है. जो कंपनियां नियमों का पालन नहीं कर रही थीं, उन्हें हटाकर मार्केट को सेफ बनाया गया है. एक बात यहां गौर करने वाली है अगर किसी ग्राहक ने इन 135 बैन हुईं कंपनियों में से किसी से लोन लिया है तो उसका लोन अभी चलता रहेगा. यानी नियम के अनुसार लोन चुकाना होगा. हालांकि अब ये कंपनियां नया लोन नहीं दे पाएंगी.

एनबीएफसी में पैसा लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप किसी एनबीएफसी में एफडी या दूसरी स्कीम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. मसलन-
  • सबसे पहले चेक करें कि कंपनी के पास आरबीआई का वैलिड सर्टिफिकेट है या नहीं. इसके लिए आप आरबीआई की वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.
  • निवेश से पहले क्रिसिल या इकरा जैसी एजेंसियों की क्रेडिट रेटिंग देखें. हमेशा AAA या AA रेटिंग वाली कंपनियों का ही चुनाव करें. 
  • बैंकों में आपकी 5 लाख रुपये तक का जमा पैसा DICGC के नियमानुसार सेफ रहती है. वहीं इन एनबीएफसी में जमा पैसों पर एसी कोई गारंटी नहीं मिलती.

कैसे चेक करें एनबीएफसी आरबीआई अप्रूव्ड है या नहीं

  • सबसे पहले रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं
  • इसके बाद मेन्यू बार में जाकर साइटमैप पर क्लिक करें
  • सीधे होमपेज पर फाइनेंशियल सेक्टर के ऑप्शन को सिलेक्ट करें
  • साइटमैप के अंदर एनबीएफसी का एक लिंक दिखाई देगा. इस पर क्लिक करते ही एक अपडेट एक्सेल फाइल मिलेगी
  • डाउनलोड हुई इस लिफ्ट में अपनी कंपनी का नाम सर्च कर सकते हैं. अगर कंपनी का नाम इस लिस्ट में है तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर, ऑफिस का पता सभी दिया होगा.
  • अगर कंपनी का नाम इस लिस्ट में नहीं तो उसका नाम कैंसिल सर्टिफिकेट वाली लिस्ट में होगा. 

ये भी पढ़ें- 407 फीट ऊंची स्‍टारशिप, इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजने का सपना... क्‍या इसलिए सबसे बड़े आईपीओ की ओर बढ़े मस्‍क?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI, RBI Action, NBFC (non-banking Financial Companies), NBFC Branch Authorisation Rules, RBI Action On NBFC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com