सोशल मीडिया के दौर में आजकल फर्जी और भ्रामक खबरें सबसे ज्यादा फैलने लगी हैं. इन दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फर्जी दावे वायरल हो रहे हैं, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. इसी को लेकर प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और साफ किया है कि वायरल हो रही जानकारी पूरी तरह फर्जी है. साथ ही लोग किसी भी फर्जी दावे पर विश्वास न करें.
कागजी नोट बंद करने का दावा
सोशल मीडिया पर इन दिनों पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि आरबीआई 30 जून 2026 से कागज के नोटों को वापस लेकर उनकी जगह प्लास्टिक करेंसी नोट जारी करने जा रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल दावे का पूरा तरह खंडन किया और इसे पूरी तरह फर्जी बताया है.
पीआईबी फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी X पोस्ट में बताया कि आरबीआई की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं बनाई गई है. साथ ही न तो कागज के नोट वापस लिए जा रहे हैं और न ही उन्हें प्लास्टिक नोटों से बदलने की कोई घोषणा की गई है.
Several social media posts are falsely claiming that RBI will withdraw paper currency notes and replace them with plastic currency notes from June 30, 2026.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 9, 2026
❌ This claim is #Fake
✅ According to @RBI, there are no plans to withdraw paper currency notes or… pic.twitter.com/dhZqANjip9
पीआईबी की लोगों से अपील
पीआईबी की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सभी ऐसी किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से उसकी पुष्टि जरूर करें. साथ ही अगर किसी पोस्ट में भारत सरकार द्वारा कोई फर्जी पोस्ट नजर आता है, तो उसको तुरंत रिपोर्ट करें.
कहां करें रिपोर्ट?
संदिग्ध पोस्ट को लोग व्हाट्सऐप और ईमेल के जरिए रिपोर्ट कर सकते हैं. व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट करने के लिए '8799711259' पर मैसेज करें. इसके अलावा factcheck@pib.gov.in पर मेल भी किया जा सकता है.
एक और बड़े घोटाले को लेकर PIB की चेतावनी
💸 Don't Fall for Investment Frauds❗
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 9, 2026
A video embedded in a Facebook advertisement falsely shows the Union Finance Minister, Nirmala Sitharaman, endorsing an investment platform that claims to offer returns of up to ₹60,000 per day & up to ₹16 Lakh per month on an investment… pic.twitter.com/LvbsKdRmKp
इसके अलावा पीआईबी ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए एक और बड़े ऑनलाइन निवेश घोटाले को लेकर भी लोगों को सतर्क किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर चल रहे एक विज्ञापन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो दिखाया जा रहा है. वीडियो में दावा किया गया है कि मात्र 22,000 रुपए के निवेश पर प्रतिदिन 60,000 रुपए तक और हर महीने 16 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है. पीआईबी ने जांच के बाद बताया कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है. पीआईबी ने साफ बताया कि न तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और न ही भारत सरकार ने किसी ऐसे निवेश मंच या योजना का समर्थन, प्रचार या अनुमोदन किया है.
यह भी पढ़ें: कार-बाइक छोड़ मेट्रो-बस से जाएंगे ऑफिस, तो सैलरी में मिलेंगे एक्स्ट्रा पैसे, दिल्ली सरकार की नई योजना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं