विज्ञापन

SBI, एक्सिस, HDFC से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI और यूनियन बैंक तक, जानिए कहां मिल रहा है सस्‍ता होम लोन

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को स्टेबल रखने का फैसला लिया है. ये खबर घर खरीदारों के लिए राहत भरी है. खबर में जानिए एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई के साथ बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों की होम लोन पर ब्याज दरें क्या हैं.

SBI, एक्सिस, HDFC से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI और यूनियन बैंक तक, जानिए कहां मिल रहा है सस्‍ता होम लोन
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के बाद जानिए कि सबसे सस्ता होम लोन कहां मिल रहा है.

घर खरीदने वालों के लिए इस बार मॉनेटरी पॉलिसी में आरबीआई ने राहत भी दी और थोड़ा झटका भी दिया. राहत ये कि ब्याज दरों को इस बार स्टेबल रखा गया, यानी जून में महंगी ईएमआई का बोझ ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा. झटका ये कि कम ईएमआई की उम्मीद इस बार आम नागरिक की पूरी नहीं हो सकी. मार्केट में इस समय सरकारी और प्राइवेट बैंक के बीच ग्राहकों को अपनी तरफ खीचने की होड़ मची हुई है. हर बैंक अलग-अलग रेट पर ग्राहकों को लोन ऑफर कर रहा है. ऐसे में होम लोन लेने से पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा बैंक सबसे कम रेट पर लोन ऑफर कर रहा है, जिससे जेब पर ज्यादा बोझ ना पड़े. चलिए इस खबर में आपको देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों की होम लोन ब्याज दरों का पूरा लेखा-जोखा के बारे में जानकारी देते हैं.

सरकारी बैंकों के रेट जानिए

जब भी बात सस्ते होम लोन की आती है तो इसमें हमेशा सरकारी बैंक सबसे आगे रहते हैं. किसी भी सरकारी बैंक से लोन लेने का मतलब है कि आपने एक शानदार डील अपने नाम कर ली. चलिए सभी सरकारी बैंकों के होम लोन पर ब्याज दरों के बारे में बताते हैं-

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- 7.1%
  • बैंक ऑफ इंडिया- 7.1%
  • इंडियन ओवरसीज बैंक- 7.1%
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- 7.15%
  • एसबीआई- 7.25 से लेकर 9.05%
  • केनरा बैंक- 7.25%
  • बैंक ऑफ बडौदा- 7.20-9.25%

प्राइवेट बैंकों में भी बड़ा मुकाबला

सरकारी बैंक के बाद अब जरा प्राइवेट बैंकों के रेट जान लीजिए. अगर आप शानदार डिजिटल सर्विस के लिए प्राइवेट बैंक जाते हैं तो आपको वहां भी अच्छे ऑफर्स मिल जाएंगे. प्राइवेट सेक्टर बैंकों में ब्याज दरों को लेकर बड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है. इस सेगमेंट में आईसीआईसीआई बैंक सबसे आगे है. 

  • आईसीआईसीआई बैंक- 7.50%
  • कोटक महिंद्रा बैंक- 7.60%
  • एचडीएफसी बैंक- 7.75%
  • एक्सिस बैंक- 8%

लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

देखिए, भले ही जून में आपकी ईएमआई नहीं बढ़ रही हो, पर होम लोन कम से कम 15 से 30 साल के लिए लिया जाता है. इसलिए बस कम रेट देखकर ही लोन लेना समझदारी भरा फैसला नहीं हो सकता. रेट के साथ प्रोसेसिंग फी, प्री पेमेंट चार्ज के बारे में भी पता कर लें, जिससे सबसे बेस्ट डील को आप डन कर सकें.

ये भी पढ़ें- अदाणी ग्रुप को अर्जेंटीना में मिला LNG एक्‍सपोर्ट का काम, भारत भी आएगी गैस, APSEZ के CEO ने बताया पूरा प्‍लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI Monetary Credit Policy, Home Loan Interest Rate, Home Loan Amount, Bank Rates, RBI MPC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com