केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की आठ दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहने वाली हैं. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, निवेश के नए अवसरों और वैश्विक प्राथमिकताओं पर चर्चा करना है.
यात्रा का पहला चरण: कनाडा (टोरंटो)
अपनी यात्रा के शुरुआत में निर्मला सीतारमण टोरंटो पहुंचेंगी, जहां वह कनाडा के वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन के साथ 'आर्थिक और वित्तीय संवाद' में हिस्सा लेंगी.
इस दौरान भारत-कनाडा के बीच ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals), टेक्नोलॉजी और मजबूत सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों पर विशेष चर्चा होगी.
वित्त मंत्री वहां प्रमुख कारोबारियों के साथ निवेश गोलमेज सम्मेलन (Investment Roundtable) में भी भाग लेंगी, जिसका उद्देश्य 'गिफ्ट सिटी-आईएफएससी' (GIFT City-IFSC) जैसे विकल्पों के जरिए भारत में निवेश को बढ़ावा देना है. इसके अलावा वह टोरंटो में प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगी.
यात्रा का दूसरा चरण: अमेरिका (शिकागो, ऐशविले और न्यूयॉर्क)
कनाडा के बाद वित्त मंत्री 28 अगस्त से 2 सितंबर तक अमेरिका के विभिन्न शहरों के दौरे पर रहेंगी. वह शिकागो में एक निवेशक सम्मेलन को संबोधित करेंगी और भारत की आर्थिक संभावनाओं पर चर्चा करेंगी.
इसके बाद वह नॉर्थ कैरोलिना के ऐशविले जाएंगी, जहां वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को जी-20 समूह (G20) की अमेरिकी अध्यक्षता के तहत आयोजित होने वाली 'वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों' (FMCBG) की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं