विज्ञापन

Milk Price Hike: दूध के दाम 6 रुपये तक बढ़े, अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी, गोकुल डेयरी ने किया ऐलान, नई दरें इस दिन से लागू

Gokul Dairy Milk Price Hike: गोकुल डेयरी ने दूध की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है. भैंस का दूध 6 रुपये और गाय का दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा. वहीं किसानों से दूध खरीद रेट भी बढ़ाया गया है. जानिए नई दरें कब से लागू होंगी.

Milk Price Hike: दूध के दाम 6 रुपये तक बढ़े, अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी, गोकुल डेयरी ने किया ऐलान, नई दरें इस दिन से लागू
गोकुल डेयरी ने बढ़ा दिए दूध के दाम
Source: NDTV Graphics/Canva

दूध की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है. गोकुल डेयरी ने गुरुवार को दूध की कीमतें 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का ऐलान किया है. ये ऐतिहासिक बढ़ोतरी भैंस के दूध की कीमतों में की गई है. वहीं गाय का दूध भी 2 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है. हाल ही में गोकुल डेयरी में अध्‍यक्ष पद का चुनाव हुआ था, जिसके बाद ये एक बड़ा फैसला सामने आया है. 

गोकुल डेयरी महाराष्‍ट्र का एक फेमस ब्रैंड है. कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ के तहत इसका संचालन होता है. ये मुख्य रूप से मुंबई, पुणे, कोल्हापुर और गोवा के बाजारों में इसका दूध बिकता है. वहीं नवी मुंबई में भी इसकी पैकिंग यूनिट है. इसके अलावा, अलग-अलग शहरों में 'गोकुल डेयरी' नाम से लोकल डेयरियां और खुदरा दुकानें भी संचालित होती हैं. 

गाय का दूध 2 रुपये महंगा, भैंस का दूध 6 रुपये महंगा 

गोकुल डेयरी ने भैंस के दूध की कीमत में 6 रुपये और गाय के दूध की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद यह सबसे बड़ा फैसला है. गोकुल डेयरी ने दूध की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है और जनवरी में कीमतों में एक और बदलाव का संकेत दिया है.

यह भी पढ़ें | दूध-दही, घी-मक्खन से लेकर साबुन-डिटर्जेंट, सिगरेट और LPG सिलेंडर तक सब कुछ हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए दाम

दूध खरीद की कीमत भी बढ़ाई, पशुपालकों को फायदा 

गोकुल डेयरी ने किसानों-पशुपालकों से दूध खरीद की कीमतें भी बढ़ाई है. भैंस के दूध की खरीद कीमत में 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि गाय के दूध की खरीद में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. यानी बढ़ी हुई कीमतों का फायदा पशुपालकों तक भी पहुंचाया जाएगा. 

शनिवार से लागू होंगी नई दरें 

गोकुल डेयरी ने बताया कि नई दरें शनिवार से लागू हो जाएंगी. यह फैसला मुंबई के दौरे से लौटने के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया गया. डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रशासनिक मांगों के बाद लिया गया है. 70 करोड़ के घाटे को पूरा करने के लिए बिक्री कीमतों में यह भारी बढ़ोतरी की गई है.

यह भी पढ़ें | अमूल के बाद अब इस कंपनी ने भी घी और मक्‍खन के दाम बढ़ाए, दूध-पनीर भी किया महंगा, यहां देखिए नया रेट चार्ट

जनवरी में फिर से बढ़ सकते हैं दाम 

दूध की उपलब्धता के आधार पर, जनवरी में कीमतों में एक और बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसा हुआ तो 3 महीने के भीतर गोकुल डेयरी के इतिहास में दूध की कीमतों में लगातार सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी. अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद गोकुल द्वारा लिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा फैसला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें | अमूल और मदर डेयरी का दूध होगा महंगा, टोंड से लेकर फुल क्रीम तक, देखें नई कीमतों की पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milk Price Hike, Milk Price Hike Demand, Gokul Milk Price Hike 2026, Gokul Dairy Milk Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com