विज्ञापन

LPG Price Hike: महंगा हो गया LPG सिलेंडर, इतने रुपये बढ़ गए दाम, सितंबर के पहले दिन लगा झटका 

1 September LPG Price Hike Today: सितंबर का महीना शुरू होते ही LPG उपभोक्‍ताओं को झटका लगा है. देश भर में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. दिल्‍ली में दाम 2747.50 रुपये हो गया है. बाकी शहरों का हाल जानिए.

LPG Price Hike: महंगा हो गया LPG सिलेंडर, इतने रुपये बढ़ गए दाम, सितंबर के पहले दिन लगा झटका 
LPG Prices Hike: देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब महंगा हो गया है, जानिए कितने बढ़ गए दाम
Source: NDTV Graphics/Canva

LPG Price 1 September: आज सितंबर महीने की शुरुआत होते ही LPG उपभोक्‍ताओं को झटका लगा है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. IOCL के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़ गए हैं. हालांकि घरेलू उपभोक्‍ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं. 

5 किलो और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें भी नहीं बढ़ाई गई हैं. 5 किलो वाला सामान्‍य छोटू LPG गैस सिलेंडर अभी भी 349.50 रुपये का मिल रहा है, जबकि XTRALITE की कीमतें भी 339 रुपये पर स्थिर है. हालांकि 5 किलो वाले नॉन-डॉमेस्टिक सिलेंडर की बात करें तो इसका दाम 762 रुपये से बढ़ कर 764 रुपये हो गया है. 

दिल्‍ली, मुंबई और अन्‍य शहरों में LPG सिलेंडर के दाम 

  • आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है. कल तक इसकी कीमत 2,738 रुपये थी.  
  • नोएडा में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम  2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 
  • मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,701 रुपये में मिल रहा है. 31 अगस्‍त तक यहां इसके दाम 2691.50 रुपये थे. 
  • कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम  2872.50 रुपये से बढ़कर 2,982 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 
  • वहीं चेन्नई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2916.50 रुपये का हो गया है. अभी कल तक ये सिलेंडर,  2,906 रुपये में मिल रहा था.
1 September LPG Price Hike

LPG Price Hikes this year

VIDEO: देश में सरकार LPG गैस सिलेंडर की जगह PNG कनेक्‍शन को बढ़ावा दे रही है. गैस बुकिंग की परेशानी खत्‍म होगी. आज 1 सितंबर से सरकार इंसेंटिव स्‍कीम की शुरुआत कर रही है. यहां देखिए वीडियो. 

ये भी पढ़ें: 4 महीने की सैलरी, राहत पैकेज... जोमैटो ने जिन 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला उन्‍हें क्‍या-क्‍या मिलेगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Price Hike Again, LPG Price Hike Delhi, Lpg Price Hike Latest, Commercial Gas Cylinder Price Increase, Commercial Gas Cylinder Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com