Stock Market Opening Today: मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद भारतीय शेयर बाजार पर इसका खास असर नहीं दिख रहा है. बीते सोमवार को जहां बाजार ने जोरदार बढ़त के साथ ट्रेडिंग खत्म की, वहीं मंगलवार 17 जून को भी शुरुआती हल्की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी नजर आया.
कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी
मंगलवार 17 जून को शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही.सुबह 9:15 बजे, सेंसेक्स 103.97 अंक गिरकर 81,692.18 पर खुला.निफ्टी 50 भी 19.90 अंक की गिरावट के साथ 24,926.60 पर खुला.लेकिन थोड़ी देर में ही बाजार ने रिकवरी दिखाई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुबह 9:17 बजे, सेंसेक्स 73.70 अंक की बढ़त के साथ 81,869.85 तक पहुंच गया.इसी समय निफ्टी में भी 0.65 अंक की हल्की तेजी देखी गई और यह 24,947.15 पर ट्रेड कर रहा था.यह दिखाता है कि बाजार में फिलहाल कोई डर का माहौल नहीं है और निवेशक अभी भी खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
टॉप लूजर्स और गेनर्स स्टॉक्स
सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे. जबकि, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे.
बीते दिन बाजार में रही शानदार तेजी
सोमवार, 16 जून को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त उछाल दर्ज किया.सेंसेक्स 677.55 अंक यानी करीब 0.84% चढ़कर 81,796.15 पर बंद हुआ.वहीं निफ्टी 50 227.90 अंक यानी लगभग 0.92% की बढ़त के साथ 24,946.50 पर बंद हुआ.
इजराइल-ईरान तनाव के बीच क्यों नहीं घबरा रहा है शेयर बाजार?
इस तेजी का मुख्य कारण था कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी और ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत. इसके अलावा घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी ने भी बाजार को सपोर्ट किया.
बता दें कि बाजार में यह मजबूती ऐसे समय पर देखी जा रही है जब दुनिया भर के निवेशक मिडिल ईस्ट की घटनाओं को लेकर सतर्क हैं. इसके बावजूद भारतीय बाजार में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है और ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट मिल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं