विज्ञापन

गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्‍स 303 अंक फिसला, IT शेयरों की हालत खराब, TCS 8% से ज्‍यादा लुढ़का

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही, लेकिन बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से अंतिम घंटे में रिकवरी देखने को मिली. आईटी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें TCS 8% से ज्‍यादा लुढ़क गया.

गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्‍स 303 अंक फिसला, IT शेयरों की हालत खराब, TCS 8% से ज्‍यादा लुढ़का
Share Market: शेयर मार्केट में आज दिनभर गिरावट देखी गई.
File Photo

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा. दिन के दौरान बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन सत्र के आखिर में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से निचले स्तरों से रिकवरी हुई.

सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,346.17 और निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ.

IT शेयरों का बुरा हाल 

दिन के दौरान बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी शेयरों ने किया. सूचकांकों में निफ्टी आईटी 5.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर था. निफ्टी रियल्टी 1.39 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.01 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.81 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 0.59 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.35 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे.

बैंकिंग शेयरों का सहारा 

बैंकिंग शेयर ने बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी को सहारा दिया. निफ्टी बैंक 0.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ. निफ्टी हेल्थकेयर 0.54 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.38 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.38 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे.

TCS 8% से ज्‍यादा लुढ़का

सेंसेक्स पैक में टीसीएस 8.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 6.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक 5.25 प्रतिशत, इन्फोसिस 3.82 प्रतिशत और आईटीसी 2.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पांच गिरने वाले शेयरों में शामिल थे.

दूसरी तरफ इंडिगो 1.57 प्रतिशत, SBI 1.43 प्रतिशत, ICICI बैंक 1.30 प्रतिशत, ट्रेंट 1.13 प्रतिशत और पावर ग्रिड 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ शीर्ष पांच बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,687.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 20.25 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,032.05 पर था.

जानकारों ने कहा कि दिन के दौरान उछाल मुख्य रूप से बैंकिंग शेयरों में आई तेजी के कारण हुआ, जबकि मुनाफावसूली और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सहायक नीतिगत उपायों की उम्मीदों ने भी बाजार के माहौल को सकारात्मक बनाए रखा.

ये भी पढ़ें: इधर मार्केट में संकट, उधर सोने-चांदी ने मार दी पलटी! एक्‍सपर्ट ने बताया- कहां तक गिरेंगे भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market News, Share Market Updates, Share Market 2026, Share Market Alert, Share Market Analysis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com