विज्ञापन

Stock Market Today: क्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,500 के पार, निफ्टी भी चढ़ा

आज शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले हैं.

Stock Market Today: क्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,500 के पार, निफ्टी भी चढ़ा
Stock Market News Today: सेंसेक्स-निफ्टी की हरे निशान में शुरुआत

आज, 27 अगस्त 2026 को शेयर बाजार की शुरुआत  हल्की तेजी के साथ हरे निशान में हुई है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 42 अंक यानी 0.05% की तेजी के साथ 77,515 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 करीब 33 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 24,240 के पार ट्रेड कर रहा है.

कच्चे तेल में नरमी से संभला बाजार

बाजार में यह तेजी इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई गिरावट की वजह से देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड 0.6% गिरकर 87.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. मिडिल ईस्ट में ईरान और कतर के बीच बातचीत की खबरों से होर्मुज स्ट्रेट(Strait of Hormuz) के रास्ते सामान्य होने की उम्मीद जगी है, जिससे ग्लोबल एनर्जी मार्केट में राहत है.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 में 0.31% और स्मॉलकैप 100 में 0.24% की मजबूती दर्ज की गई. सेक्टर की बात करें तो निफ्टी मीडिया को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. आईटी (IT) सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.42% की तेजी देखी गई.

आज कौन सा शेयर चढ़ा, कौन गिरा?

आज बाजार की तेजी में बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक सबसे आगे रहे. इनके अलावा सन फार्मा, बीईएल (BEL), एशियन पेंट्स, ट्रेंट, इन्फोसिस, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और एलएंडटी (L&T) के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एचयूएल (HUL) पर दबाव बना रहा. इसके साथ ही एसबीआई, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

FIIs और DIIs का जोरदार सपोर्ट

इससे पिछले दिन यानी बुधवार को शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था.सेंसेक्स 0.2% और निफ्टी 0.5% की गिरावट के साथ बंद हुए थे.हालांकि, इसके बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) का भारतीय बाजारों पर भरोसा लगातार मजबूत बना हुआ है. 

आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को FPIs ने  5.03 अरब रुपये के शेयर खरीदे. यह लगातार तीसरा दिन है जब विदेशी निवेशकों ने शुद्ध खरीदारी की है. अगस्त के महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 2.85 अरब डॉलर यानी लगभग 24,000 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे हैं, जो सितंबर 2024 के बाद से सबसे ज्यादा मंथली इनफ्लो है.

विदेशी निवेशकों के साथ-साथ घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी बाजार में भारी निवेश किया है, जिससे बाजार को मजबूत सहारा मिल रहा है.बुधवार को एक ही दिन में DIIs ने 64.25 अरब रुपये के शेयर खरीदे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Share Market News, Sensex, Nifty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com