विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था सही ट्रैक पर, कैपिटल गेन टैक्स हटाने से मिलेगा बाजार को बूस्ट : नीलकंठ मिश्रा

भारतीय अर्थव्यवस्था सही ट्रैक पर, कैपिटल गेन टैक्स हटाने से मिलेगा बाजार को बूस्ट : नीलकंठ मिश्रा

विश्व बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा ने बताया कि आरबीआई ने अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का जो अनुमान लगाया है, वो असल स्थिति से थोड़ा ज्यादा अलर्ट मोड में है. जमीन पर भारत की अर्थव्यवस्था कहीं ज्यादा मजबूत दिख रही है. उन्होंने बताया कि देश की विकास दर अपने तय स्पीड से आगे बढ़ रही है. रिजर्व बैंक के फैसले विदेशी निवेश को लेकर पॉजिटिव माहौल पैदा करेंगे.

जब नीलकंठ मिश्रा से पूछा गया कि क्या सरकार कोल इंडिया, एनएचपीसी और सेंट्रल बैंक के एफपीए, जो 3 से 4 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुए और LIC और IDBI बैंक के आने वाले FPO के जरिए अपने विनिवेश के टारगेट पूरे कर पाएगी, तो उन्होंने कहा, "सरकार जितना ज्यादा ऐसा करेगी, हमारे लिए उतना ही अच्छा होगा. इससे सरकारी खजाने को मदद मिलती है. साथ ही बाजार को एक मजबूत संकेत मिलता है कि सरकार प्राइवेटाइजेशन को लेकर गंभीर है. इससे बाजार भी कुल मिलाकर थोड़ा सस्ता हो सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com