Sarkari Naukri calendar 2027 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश के लाखों अभियार्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. आरबीआई ने साल 2027 के लिए क्लास I पदों पर होने वाली भर्तियों का एनुअल कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के अनुसार, अगले साल की शुरुआत से ही ग्रेड 'A' और ग्रेड 'B' अधिकारियों समेत कई प्रतिष्ठित पदों के लिए रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू हो जाएगी. तो चलिए जानते हैं कब कौन सी भर्ती होगी और किस पद की परीक्षा कब होगी.
फरवरी और जुलाई में आएंगे बड़े नोटिफिकेशन
फरवरी का महीना सबसे अहम
- जारी कैलेंडर के अनुसार, फरवरी 2027 महीने मेें ग्रेड B (DR) अधिकारियों (जनरल/DEPR/DSIM) के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
- इसके अलावा, मैनेजर (टेक्निकल - सिविल और इलेक्ट्रिकल), लीगल ऑफिसर (ग्रेड B), असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल & सिक्योरिटी) और असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) जैसे कई अन्य कैडर के पदों के लिए भी रिक्रूटमेंट फरवरी में ही जारी किया जाएगा.
- वहीं, प्रतिष्ठित ग्रेड A (DR) जनरल अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को थोड़ा इंतजार करना होगा. इसके लिए नोटिफिकेशन जुलाई 2027 में जारी किया जाएगा.

कब होंगी परीक्षाएं?
कैलेंडर के अनुसार, ग्रेड 'B' (DR) अधिकारी पद की परीक्षा दो फेज में होगी. पहला फेज अप्रैल 2027 में और दूसरा मई/जून 2027 में आयोजित किया जाएगा.
दूसरी ओर, ग्रेड A (DR) अधिकारी पद के लिए भर्ती एक ही फेज में होगी, जिसकी परीक्षा सितंबर 2027 में सुनिश्चित है. मैनेजर, लीगल ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर जैसे अन्य सभी कैडर के पदों के लिए भी सिंगल फेज परीक्षा मार्च/अप्रैल 2027 में आयोजित की जाएगी.
इस बात का रखें ध्यान
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कैलेंडर सांकेतिक है और इसमें दी गई तारीखों में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव किया जा सकता है. प्रत्येक भर्ती के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन, पदों की संख्या और पात्रता मानदंड आधिकारिक विज्ञापन जारी होने पर ही स्पष्ट होंगे.
यह भी पढ़ें- IIT हैदराबाद में PhD एडमिशन 2027 के लिए आवेदन शुरू, बिना गेट स्कोर वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं