विज्ञापन

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार में रौनक, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार

Share Market Today:पिछले दो हफ्तों की लगातार गिरावट के बाद, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ वापसी की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी को बड़ा सहारा मिला.

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार में रौनक, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार
Stock Market News Today: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है.

Stock Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है. कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट और ग्लोबल मार्केट के मिले-जुले रुख के बीच आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में खुले और देखते ही देखते बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

आज सेंसेक्स करीब 88 अंक चढ़कर 77,629 पर खुला, जबकि निफ्टी 33 अंक बढ़कर 24,285 के स्तर पर ओपन हुआ.लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, खरीदारी तेज हो गई. आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 229 अंक उछलकर 77,770 पर जबकि निफ्टी 54 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 24,300 के पार चला गया. 

किन शेयरों में आई तेजी और कहां गिरावट?

आज सबसे ज्यादा चमक मेटल शेयरों में दिख रही है. इसके अलावा मीडिया, आईटी और तेल-गैस कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी बढ़त है. बैंक और ऑटो शेयर भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.वहीं, दूसरी तरफ फार्मा, हेल्थकेयर, रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में थोड़ी सुस्ती है और ये गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में आज इंफोसिस, HCL टेक, टाटा स्टील, HDFC बैंक, TCS, टेक महिंद्रा, इंडिगो, ICICI बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, HUL, NTPC, ट्रेंट, ITC, मारुति सुजुकी, SBI और सन फार्मा जैसे बड़े शेयरों में तेजी आई है. ये आज के टॉप गेनर्स हैं. जबकि एशियन पेंट्स, BEL, टाइटन, इटरनल, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) में गिरावट देखी जा रही है.

बाजार में तेजी की असली वजह क्या है?

आज बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल (Crude Oil) को माना जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब 2% तक गिर गई हैं. ईरान पर अमेरिका के नए कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा से ठीक पहले  क्रूड घटकर $92 प्रति बैरल के पास आ गया है. भारत के लिए कच्चा तेल सस्ता होना हमेशा से फायदेमंद रहता है,इसलिए आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market Today, Stock Market Today, Sensex, Nifty, Crude Oil Price Down
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com