विज्ञापन

50 और 100 रुपये के नकली नोटों से सावधान, RBI के इस ट्रिक से तुरंत करें पहचान

बाजार में इन दिनों 50 और 100 रुपये के नकली नोट देखे जा रहे रहे हैं. जानिए रोशनी में सी थ्रू विंडो देखने से लेकर देवनागरी लिपि और अशोक स्तंभ तक असली नोट पहचानने की पूरी गाइड.

50 और 100 रुपये के नकली नोटों से सावधान, RBI के इस ट्रिक से तुरंत करें पहचान
50 और 100 के नोट की 5 सेकंड में करें जांच! RBI का ये नियम नहीं जाना तो हो सकता है बड़ा नुकसान
NDTV

RBI Security Features 50 Rupee Note: अक्सर हम बाजार में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें या सब्जियां खरीदते समय बड़े नोटों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन 50, 100 या 20 रुपये के छोटे नोटों को बिना जांचे परखे सीधे जेब या वॉलेट में रख लेते हैं. हमारी इसी लापरवाही का फायदा जालसाज और ठग उठाते हैं. बाजार में इन दिनों 50 और 100 रुपये के नकली नोट देखे जा रहे हैं.

धोखाधड़ी और नुकसान से बचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नागरिकों से अपील की है कि वे नोटों पर मौजूद सुरक्षा चिह्नों (Security Features) से अच्छी तरह परिचित रहें. आइए जानते हैं कि अपने हाथ में आए 50 के नोट को आप चुटकियों में असली या नकली कैसे पहचान सकते हैं.

असली नोट पहचानने का आसान तरीका

भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर देश की हर करेंसी नोट की बनावट और उसके सिक्योरिटी फीचर्स की पूरी जानकारी दी गई है. 50 और 100 रुपये के असली नोट में कई ऐसी जटिल और बारीक विशेषताएं शामिल की गई हैं, जिनकी नकल करना या उन्हें हूबहू छाप पाना जालसाजों के लिए नामुमकिन होता है. अगर आपको कभी भी किसी नोट पर शक होता है, तो आप उसे हल्की रोशनी (Light) के सामने रखकर नीचे दिए गए सुरक्षा चिह्नों से उसकी प्रामाणिकता की तुरंत जांच कर सकते हैं.

ऐसे करें नोटों की पहचान

  • नोट के सामने की तरफ निचले बाएं हिस्से पर एक सी थ्रू विंडो होती है. जब आप नोट को रोशनी के सामने थोड़ा तिरछा करके देखते हैं, तो वहां नोट की वैल्यू यानी 50 या 100 लिखा हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई देता है.
  • नोट पर मुख्य अंक के साथ-साथ देवनागरी लिपि में भी ५० और 100 अंकित होता है.
  • नोट के सामने के केंद्र में महात्मा गांधी की स्पष्ट और उभरी हुई तस्वीर छपी होती है.
  • नोट के दाहिनी तरफ आरबीआई का गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, वचन पत्र और RBI का आधिकारिक लोगो होता है.
  • नोट के ऊपर बाईं ओर व नीचे दाहिनी ओर छपे सीरियल नंबर के अंक बाएं से दाएं की तरफ आकार में छोटे से बड़े होते चले जाते हैं.
  • नोट के निचले दाहिने कोने पर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ बना होता है.

यह भी पढ़ें- देश में 16.5 करोड़ गाड़ियों का बीमा नहीं! आपकी कार या बाइक का कभी भी कट सकता है चालान, काम आएगा ये ज्ञान

छोटे मूल्य के नोट भले ही बड़ी खरीदारी का हिस्सा न लगे, लेकिन लेन-देन में इनका उपयोग सबसे ज्यादा होता है. इसलिए आगे से जब भी आपको दुकानदार या किसी व्यक्ति से 50 या 100 का नोट मिले, तो उसे जेब में रखने से पहले एक बार रोशनी के सामने रखकर उसके सी थ्रू नंबर, अशोक स्तंभ और गवर्नर के हस्ताक्षर जरूर चेक कर लें. थोड़ी सी सतर्कता आपको ठगी से सुरक्षित रख सकती है. 

यह भी पढ़ें-  देश में 16,172 करोड़ रुपये से बनेंगे 20 नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी, लिस्ट में चेक करें अपने शहर का नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI, Currency Notes, Fake Note Identification, Consumer Awareness, Personal Finance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com