Home Loan Tips: अपना घर होना हर किसी का सपना होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम ईएमआई का लालच आपको बैंक का गुलाम बना सकता है. मिडिल क्लास फैमिली अक्सर अपनी जेब पर बोझ कम करने के लिए 25 से 30 साल का लंबा होम लोन टेन्योर चुनते हैं. यह सुनने में तो अच्छा लगता है, लेकिन सच में यह एक ऐसा ट्रेप है जिसमें आप प्रिंसिपल अमाउंट से कहीं ज्यादा पैसा सिर्फ ब्याज के रूप में चुका देते हैं.

Home Loan Tips
वो बात जो आपके बैंक नहीं बताते
पहले हम उन बातों के बारे में आपको जानकारी देते हैं, जिनके बारे में बैंक अपने किसी भी कस्टमर को नहीं बताते. एक उदाहरण के लिए मान लीजिए, आपने 50 लाख रुपये का होम लोन 9% की ब्याज दर पर लिया है.
- 30 साल के लिए बात करें तो आपकी ईएमआई करीब 40,231 रुपये होगी. लेकिन 30 साल बाद आप टोटल 1.44 करोड़ रुपये ब्याज चुकाएंगे. यानी घर की कीमत से तीन गुना पैसा.
- अब बात 20 साल के लिए लोन की करते हैं. इसमें ईएमआई तो बढ़कर ₹44,986 हो जाएगी, जिसनें सिर्फ 4755 रुपये का अंतर है, लेकिन यहां आपका टोटल इंटरेस्ट घटकर 57.96 लाख रह जाएगा. आंकड़ों से साफ है कि सिर्फ 4700 रुपये ज्यादा देकर आपने सीधे 86 लाख बचा लेंगे.

Home Loan Tips
लाखों बचाने वाला सीक्रेट फॉर्मूला
अगर आप पहले से ही लंबे लोन के जाल में फंस चुके हैं, तो परेशान ना हों. इन दो प्लान से आप अपनी ईएमआई जल्दी निपटा सकते हैं.
- पहला यह कि हर साल अपनी ईएमआई के अमाउंट को 10% की बढ़ाते रहें. जैसे-जैसे आपकी सैलरी बढ़े वैसे ही EMI बढ़ाएं. इससे 20 साल का लोन सिर्फ 10 से 12 साल में पूरा हो जाएगा.
- साल में सिर्फ एक बार अपनी ईएमआई के बराबर प्री-पेमेंट करें. यह छोटा सा कदम आपके लोन के पीरियड को 5 से 7 साल तक कम कर सकता है.
अगर आप इन तरीकों को अपनाते हैं तो यकीन मानिए होम लोन चुकाते समय आपको ज्यादा बोझ महसूस नहीं होगा. इसलिए लोन लेने से पहले कोशिश करें की ईएमआई भले ही ज्यादा हो पर उसका टेन्योर कम रहे. नहीं तो ब्याज के जाल में फंस कर रह जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं