विज्ञापन

RBI के फैसले के बाद कहां मिल रहा है सबसे सस्ता होम लोन? जानें SBI, HDFC, ICICI और PNB के लेटेस्ट रेट्स

Home Loan Interest Rates: अगर आप कम ब्याज दर वाले लोन की तलाश में हैं, तो बैंक ऑफ इंडिया (BoI) फिलहाल सबसे आगे है, जिसकी शुरुआती दर 7.10% है. इसके ठीक बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक का नंबर आता है, जो 7.15% की  ब्याज दर पर लोन दे रहे हैं.

RBI के फैसले के बाद कहां मिल रहा है सबसे सस्ता होम लोन? जानें SBI, HDFC, ICICI और PNB के लेटेस्ट रेट्स
Cheapest Home Loan Rates: बैंकों में ब्याज दरें कम होने के कारण आपकी मंथली EMI का बोझ काफी कम हो जाता है.
नई दिल्ली:

अगर आप अपना सपनों का घर खरीदने की सोच रहे हैं या पहले से होम लोन की EMI भर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) में रेपो रेट को 5.25% पर बरककार रखने का फैसला किया है.इसका सीधा मतलब यह है कि आपकी होम लोन की EMI में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. 

आइए जानते हैं देश के टॉप 10 बैंकों के लेटेस्ट होम लोन रेट्स और कहां आपको मिल रहा है सबसे शानदार ऑफर....

RBI के फैसले का आप पर क्या होगा असर?

RBI गवर्नर के इस फैसले से होम लोन ग्राहकों को दो बड़े फायदे होंगे. पहला ये कि  मौजूदा ग्राहकों की मंथली किस्त (EMI) में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं, दूसरी ओर नए घर खरीदने वाले होम लोन के लिए बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग कर पाएंगे.

सबसे सस्ता होम लोन देने वाले टॉप-5 सरकारी बैंकों की लिस्ट

सरकारी बैंक आमतौर पर प्राइवेट बैंकों के मुकाबले कम ब्याज दर ऑफर करते हैं. यहां देखें प्रमुख बैंकों के होम लोन रेट्स और जानें कहा कितनी है ब्याज दर... 

  1. बैंक ऑफ इंडिया (BoI):  यहां से आप सबसे सस्ता लोन पा सकते हैं. अगर आप सबसे कम शुरुआती दर की तलाश में हैं, तो बैंक ऑफ इंडिया एक मजबूत विकल्प है. यहां होम लोन की ब्याज दरें 7.10% से शुरू होकर 10.25% तक जाती हैं. 
  2. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) :यूनियन बैंक खास कैटेगरी के ग्राहकों को रियायती दरों पर लोन देने के लिए जाना जाता है. वर्तमान में यहां होम लोन की ब्याज दर 7.15% से 9.50% के बीच है.
  3. केनरा बैंक (Canara Bank):  केनरा बैंक में भी ब्याज दरें  7.15% से शुरू होकर 10.00% तक जाती हैं.
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB):  बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 7.20% से 9.25% की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है. रेपो रेट में कोई बदलाव न होने से उन ग्राहकों को राहत मिली है जिनका लोन लंबी अवधि (Long-tenure) का है.
  5. भारतीय स्टेट बैंक (SBI): देश का सबसे बड़ा बैंक 7.25% से 8.70% के बीच लोन ऑफर कर रहा है. SBI सैलरीड क्लास और पहली बार घर खरीदने वालों की पहली पसंद बना हुआ है. 
  6. पंजाब नेशनल बैंक (PNB):  पुराने और भरोसेमंद सरकारी बैंकों में शामिल PNB की होम लोन दरें 7.20% से 9.10% के बीच हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV

प्राइवेट बैंकों का क्या है हाल?

प्राइवेट बैंक सर्विस के मामले में आगे होते हैं, लेकिन इनकी ब्याज दरें थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं:

  1. ICICI बैंक : प्राइवेट सेक्टर के इस दिग्गज बैंक में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.45% है. यह बैंक अपनी तेज प्रोसेसिंग और डिजिटल सेवाओं के लिए पसंद किया जाता है.
  2. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank):  कोटक महिंद्रा बैंक में होम लोन की दरें 7.70% से शुरू हो रही हैं. स्थिर नीति के कारण इस बैंक के ग्राहकों को भी पुनर्भुगतान की योजना बनाने में आसानी होगी.
  3. HDFC बैंक:  देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर लेंडर, HDFC बैंक, 7.90% की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है. हालांकि प्राइवेट बैंकों की दरें सरकारी बैंकों से थोड़ी ज्यादा होती हैं, लेकिन रेपो रेट स्थिर रहने से यहाँ भी कर्ज की लागत फिलहाल नहीं बढ़ेगी.
  4. एक्सिस बैंक (Axis Bank):  एक्सिस बैंक में होम लोन की ब्याज दरें 8.00% से शुरू होकर 11.90% तक जाती हैं. यह दरें ग्राहक के प्रोफाइल और लोन की राशि पर निर्भर करती हैं.

चूंकि रेपो रेट स्थिर है, इसलिए यह घर खरीदने का सही समय हो सकता है. हालांकि, लोन लेने से पहले अपना CIBIL स्कोर जरूर चेक करें. अगर आपका स्कोर 750-800 से ऊपर है, तो बैंक आपको सबसे कम ब्याज दर (Cheapest Home Loan Rates) पर लोन ऑफर करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Loan Interest Rates 2026, Best Bank For Home Loan In India, Home Loan EMI Calculator, Cheapest Home Loan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com