विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2024

संस्थापक चंद्रबाबू नायडू की अभूतपूर्व चुनावी जीत के बाद हेरिटेज फूड्स का रिकॉर्ड उछाल चौथे दिन भी जारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में हेरिटेज फूड्स के शेयर दिन के कारोबार के दौरान 10 फ़ीसदी बढ़कर ₹601.15 प्रति शेयर पर पहुंच गए थे. फिर सुबह 10:10 बजे तक यह शेयर निफ्टी में 0.62 फ़ीसदी एडवांस की तुलना में 7.22 फ़ीसदी बढ़कर ₹585.95 पर कारोबार कर रहा था.

संस्थापक चंद्रबाबू नायडू की अभूतपूर्व चुनावी जीत के बाद हेरिटेज फूड्स का रिकॉर्ड उछाल चौथे दिन भी जारी
हेरिटेज फूड्स लिमिटेड ने पिछले चार दिन में कुल 37.25 फ़ीसदी का लाभ अर्जित किया है...

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल होने के बाद एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा स्थापित कंपनी हेरिटेज फूड्स लिमिटेड के शेयरों ने पिछले चार दिन से जारी रिकॉर्ड प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए ज़ोरदार उछाल दर्ज किया, और गुरुवार को 10 फ़ीसदी की अपनी दैनिक अपर लिमिट को पार कर लिया.

एक बार फिर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा 1992 में स्थापित डेयरी कंपनी की देशभर के 10 से अधिक राज्यों में बाज़ार में मौजूदगी है. कंपनी की 24.37 फ़ीसदी हिस्सेदारी एन. चंद्रबाबू नायडू की पत्नी के पास है.

Latest and Breaking News on NDTV

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में हेरिटेज फूड्स के शेयर दिन के कारोबार के दौरान 10 फ़ीसदी बढ़कर ₹601.15 प्रति शेयर पर पहुंच गए थे. फिर सुबह 10:10 बजे तक यह शेयर निफ्टी में 0.62 फ़ीसदी एडवांस की तुलना में 7.22 फ़ीसदी बढ़कर ₹585.95 पर कारोबार कर रहा था.

कंपनी ने पिछले चार दिन में कुल 37.25 फ़ीसदी का लाभ अर्जित किया है. पिछले 12 महीनों में शेयर की कीमत 183.3% बढ़ी है. गुरुवार को अब तक कुल कारोबार की मात्रा 30-दिन के औसत का 8.1 गुना थी. रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 92.63 पर था, जिसका अर्थ है कि स्टॉक ज़रूरत से ज़्यादा खरीदा गया.

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को ट्रैक करने वाले चार विश्लेषकों ने स्टॉक पर 'खरीद' रेटिंग दी है. 12-महीने के एनैलिस्ट प्राइस टारगेट का औसत 24.6 फ़ीसदी की संभावित गिरावट का संकेत देता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heritage Foods Limited, N Chandrababu Naidu, Andhra Pradesh Assembly Elections 2024, Stock Markets, Share Markets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com