विज्ञापन

HDFC Bank के CEO से भी ज्यादा है इस दिग्गज की सैलरी, रिपोर्ट में खुलासा

HDFC बैंक की सालाना रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.CEO की सैलरी से ज्यादा कमा रहे हैं ये अधिकारी, जानें किसे मिला सबसे बड़ा पे-हाइक और FY26 में कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ी है.

HDFC Bank के CEO से भी ज्यादा है इस दिग्गज की सैलरी, रिपोर्ट में खुलासा
HDFC बैंक की एनुअल रिपोर्ट: बैंक के CEO नहीं, ये दिग्गज हैं सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले अधिकारी.

HDFC बैंक की लेटेस्ट एनुअल रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है. बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन के पास भले ही सबसे बड़ी कुर्सी हो, लेकिन कमाई के मामले में उनसे आगे कोई और निकल गया है. इस साल बैंक के डिप्टी एमडी ने सैलरी के मामले में सीईओ को भी पीछे छोड़ दिया है. जी हां, HDFC Bank में इस बार सबसे ज्यादा सैलरी बैंक के CEO को नहीं, बल्कि डिप्टी MD कैजाद भरूचा को मिली है.

बैंक की FY26 एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, कैजाद भरूचा को कुल 17.14 करोड रुपये का पे पैकेज मिला, जबकि बैंक के MD और CEO शशिधर जगदीशन की कुल सैलरी 15.13 करोड रुपये रही. यानी भरूचा की कमाई CEO से करीब 2 करोड रुपये ज्यादा रही.

CEO से ज्यादा कैसे हुई सैलरी?

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अधिकारियों की फिक्स्ड सैलरी में ज्यादा फर्क नहीं था. सबसे बड़ा अंतर परफॉर्मेंस बोनस और स्टॉक ऑप्शन की वजह से आया. कैजाद भरूचा को ज्यादा परफॉर्मेंस बोनस मिला और उनके हिस्से में ज्यादा स्टॉक ऑप्शन भी आए. इसी वजह से उनकी कुल कमाई CEO से आगे निकल गई.

बाकी डायरेक्टर्स को कितना मिला?

बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, RBI के नियमों के तहत सभी नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स को साल भर के लिए 30 लाख रुपये की फिक्स्ड सैलरी दी गई. इसके अलावा उन्हें बोर्ड मीटिंग में शामिल होने के लिए सिटिंग फीस भी मिली.

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन की सैलरी कितनी रही?

बैंक के पूर्व पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने मार्च 2026 में इस्तीफा देने से पहले 50 लाख रुपये की प्रो रेटेड सैलरी हासिल की. उन्होंने पूरे साल काम नहीं किया था, इसलिए उन्हें उतने समय के हिसाब से भुगतान किया गया.

कर्मचारियों की सैलरी में भी हुई बढ़ोतरी

एक तरह जहां HDFC Bank CEO शशिधर जगदीशन और डिप्टी MD कैजाद भरूचा की फिक्स्ड सैलरी में 3.22 फीसदी का ही इजाफा हुआ.वहीं 2.11 लाख से ज्यादा स्थायी कर्मचारियों की औसत सैलरी में FY26 के दौरान 11.43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.  

बैंक ने बताया कि प्रमुख अधिकारियों की औसत सैलरी में 12.03 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि बाकी कर्मचारियों की औसत बढ़ोतरी 6.98 फीसदी रही. बैंक के मुताबिक, इसका कारण सालाना इंक्रीमेंट, प्रमोशन , फ्रंटलाइन और विदेशी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी रही.

सबसे ज्यादा बढ़ी किसकी सैलरी?

वित्त वर्ष 26 में सबसे बड़ी सैलरी बढ़ोतरी कंपनी सेक्रेटरी अजय अग्रवाल की रही. अप्रैल 2025 में उन्हें ग्रुप हेड ऑफ सेक्रेटेरियल एंड ग्रुप ओवरसाइट की नई जिम्मेदारी मिली थी. इसके बाद उनकी फिक्स्ड सैलरी में 46.04 फीसदी का उछाल आया है.

ये भी पढ़ें- मस्क ने Twitter खरीदते ही नौकरी से निकाला, तो पराग अग्रवाल ने खड़ा कर दिया 16,000 करोड़ का AI का साम्राज्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HDFC Bank, Kaizad Bharucha, Sashidhar Jagdishan, HDFC Bank CEO Sashidhar Jagdishan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com