विज्ञापन

हार्ले डेविडसन होगी इतनी सस्ती, भारत-अमेरिका डील में बाइक शौकीनों की चमकी किस्मत

आंकड़ों की मानें तो भारत में हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक (440cc) का जबरदस्त जलवा है. साल 2023 में इस मॉडल की करीब 25 हजार यूनिट्स बिकी थीं. हालांकि, नए समझौते के बाद अब लोग भारी इंजनों (1200cc+) की ओर भी रुख कर सकते हैं.

हार्ले डेविडसन होगी इतनी सस्ती, भारत-अमेरिका डील में बाइक शौकीनों की चमकी किस्मत

अगर आप भी उन चुनिंदा अमीर लोगों में शामिल हैं जो सड़कों पर हार्ले डेविडसन की गड़गड़ाहट के साथ टशन बिखेरना चाहते हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज़ है. भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बाद अब अमेरिका से आने वाली लग्जरी मोटरसाइकिलों पर इम्पोर्ट ड्यूटी जीरो होने जा रही है.

शर्त केवल यह है कि छूट केवल उन मोटर साइकिलों पर दी जाएगी, जिनकी क्षमता 800 सीसी से 1600 सीसी के बीच में हो. यानी 800 सीसी से कम क्षमता वाले मोटरसाइकिलों को अमेरिका से मंगाने पर पहले की तरह ही ड्यूटी चार्ज लगता रहेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

अभी कितना टैक्स लगता है?

फिलहाल 800 सीसी से 1600 सीसी की क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर 30 फीसदी और 1600 सीसी से ज्यादा क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर 40 फीसदी ड्यूटी लगती है. करीब एक साल पहले ही इन मोटरसाइकिलों पर लगने वाली ड्यूटी को कम किया गया था. 

दाम सुनकर चौंक जाएंगे

अगर भारत में हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों की बात करें तो उनके दाम आपके होश उड़ा देंगी. भारत में इनकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपए से शुरू होकर 45 लाख रुपए तक होती है. सबसे कम कीमत 440 सीसी क्षमता वाली मोटरसाइकिलों की है. इसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है. वैसे 440 सीसी क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर पहले की तरह ही ड्यूटी लगती रहेगी. वहीं 1252 सीसी मोटरसाइकिलों की कीमत बाजार में 18.20 लाख रुपये है. इसके अलावा  1923 सीसी की 107 हॉर्स पावर क्षमता वाली मोटरसाइकिल के रेट 45 लाख रुपए से भी ज्यादा होते हैं. 

सस्ती हार्ले का जलवा बरकरार

आंकड़ों की मानें तो भारत में हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक (440cc) का जबरदस्त जलवा है. साल 2023 में इस मॉडल की करीब 25 हजार यूनिट्स बिकी थीं. हालांकि, नए समझौते के बाद अब लोग भारी इंजनों (1200cc+) की ओर भी रुख कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harley Davidson, Harley Davidson 1200 Custom, Harley Davidson 1200 Custom Price, Harley Davidson 338cc Motorcycle, India US Trade Deal Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com