सरकारी खजाने में एक महीने के भीतर रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. आज 1 मई, शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के महीने में GST कलेक्शन में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई है. अप्रैल 2025 की तुलना में इस साल यानी अप्रैल 2026 में देशभर का ग्रॉस GST कलेक्शन 8.7% ज्यादा दर्ज किया गया और ये 2,42,702 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. अप्रैल 2025 में कुल GST कलेक्शन 2,23,265 करोड़ रुपये रहा था. वहीं एक महीने पहले यानी मार्च 2026 से तुलना की जाए तो ये 42,000 करोड़ से ज्यादा की ग्रोथ है. मार्च में GST कलेक्शन 2,00,064 करोड़ रुपये रहा था.
इसमें अगर GST क्लेम (GST रिटर्न) यानी धन-वापसी को एडजस्ट करने के बाद अप्रैल का नेट GST रेवेन्यू 2,10,909 करोड़ रुपये होता है, जो कि 7.3% की वार्षिक ग्रोथ दिखाता है.
घरेलू मोर्चे पर बढ़त, आयात से GST जबरदस्त उछाल
घरेलू लेन-देन से कुल राजस्व 4.3% बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जबकि अप्रैल 2026 में आयात से GST कलेक्शन में जबरदस्त 25.8% की बढ़ोतरी हुई और यह 57,580 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. अप्रैल के दौरान रिफंड में 19.3% की बढ़ोतरी हुई और यह 31,793 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
खबर अपडेट हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं