Gold Silver Price Today: आज अगर आप अपनी शादी या किसी खास मौके के लिए सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें. पिछले कुछ दिनों से जारी उथल-पुथल के बीच आज यानी 28 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Price Crash) देखी जा रही है. एक तरफ जहां दुनिया भर में चल रहे युद्ध और तनाव के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर उसमें पैसा लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम खरीदार भी कीमतों में गिरावट को देखकर खरीदारी की सोच रहे हैं. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का क्या रेट चल रहा है और चांदी कितनी सस्ती हुई है.
एमसीएक्स (MCX) पर आज क्या है सोने-चांदी का रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है. मंगलवार, 28 अप्रैल की सुबह 5 जून एक्सपायरी वाला गोल्ड (Gold Future) करीब ₹142 (0.09%) गिरकर ₹1,51,579 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी (Silver Future) की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखी गई है और यह ₹1,281 (0.53%) की बड़ी गिरावट के साथ ₹2,40,543 प्रति किलोग्राम पर आ गया .
वहीं, दोपहर के दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 11:35 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, सोना (Gold Future) करीब ₹1,001 (0.66%) टूटकर ₹1,50,720 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.वहीं, चांदी (Silver Future) की चमक तो और भी ज्यादा फीकी पड़ी है. चांदी करीब ₹4,235 (1.75%) की बड़ी गिरावट के साथ ₹2,37,589 प्रति किलोग्राम के स्तर पर लुढ़क गई है.
दिल्ली से लेकर मुंबई तक, प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
देश के अलग-अलग हिस्सों में टैक्स और जीएसटी (GST) की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर होता है. आज 24 कैरेट सोने का औसत भाव ₹1,52,150 और 22 कैरेट का भाव ₹1,39,471 प्रति 10 ग्राम के आसपास है.
नई दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,51,610 और 22 कैरेट सोना ₹1,38,976 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.चांदी का भाव ₹2,42,580 प्रति किलो है. मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,51,870 और 22 कैरेट का ₹1,39,214 है.चांदी ₹2,43,000 प्रति किलो पर बिक रही है.कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,51,670 और 22 कैरेट ₹1,39,031 के स्तर पर है. चांदी ₹2,42,680 प्रति किलो है.

नोट- ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए रेट्स में ज्वेलरी मेकिंग चार्जेस और जीएसटी शामिल नहीं हैं. जब आप दुकान से गहने खरीदते हैं, तो अंतिम बिल थोड़ा ज्यादा हो सकता है.
इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती बरकरार
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की चमक फीकी नहीं पड़ी है. हाजिर सोना (Spot Gold) 0.2% बढ़कर $4,693.04 प्रति औंस पर पहुंच गया है. दुनिया भर के सेंट्रल बैंक भी लगातार चौथे साल अपने रिजर्व में सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं, जिससे यह साफ है कि आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट की उम्मीद कम ही है.
ज्वेलरी कम, निवेश के लिए सोना ज्यादा खरीद रहे लोग
(CareEdge Ratings) की एक दिलचस्प रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की बढ़ती कीमतों के कारण अब लोगों के व्यवहार में बदलाव आया है. अब लोग गहने पहनने के बजाय सोने को एक एसेट के रूप में देख रहे हैं. यही वजह है कि साल 2025-26 में ज्वेलरी की मांग घटकर 33% रह गई है, जबकि गोल्ड ईटीएफ (ETF), सिक्कों और ईंटों (Bars) में निवेश की मांग बढ़कर 42% हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं