विज्ञापन

Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी कहां सस्‍ता, कहां महंगा? आज 25 अप्रैल, शनिवार को अपने शहर में गोल्‍ड-सिल्‍वर का भाव जान लें

Gold Silver Prices Today: दिल्‍ली, नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 1,54,200 रुपये/10 ग्राम, जबकि मुंबई और कोलकाता में सोने का भाव 1,54,050 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है. पटना में कीमतें 100 रुपये और कम हैं, जबकि रायपुर और कटक में सोना, पटना से भी 50 रुपये कम में बिक रहा है.

Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी कहां सस्‍ता, कहां महंगा? आज 25 अप्रैल, शनिवार को अपने शहर में गोल्‍ड-सिल्‍वर का भाव जान लें
Gold Silver Prices : सोना-चांदी के दाम आज देश में कहां क्‍या हैं, जानिए इस खबर में

Gold Price Today in India: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है. घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर सोने का भाव 1,52,800 रुपये के करीब रहा, जबकि हाजिर बाजार में सोना 1.55 लाख/10 ग्राम के करीब बिक रहा है. शनिवार 25 अप्रैल को दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,54,910 रुपये/ग्राम के करीब बिक रहा है, जबकि मुंबई में भाव 1,54,400 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. यानी मुंबई में आज सोना, दिल्‍ली से सस्‍ता है. औसत स्‍तर देखें तो देश में 24 कैरेट सोने के भाव 1,54,040 रुपये/10 ग्राम के करीब है. 

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में हल्‍की तेजी देखी गई. भारतीय समयानुसार 25 अप्रैल की सुबह कॉमेक्‍स पर गोल्‍ड 0.03 फीसदी या 1.40 डॉलर के उछाल के साथ 4,725.40 डॉलर/औंस के भाव पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी 0.24 फीसदी या 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 75.69 डॉलर/औंस के करीब ट्रेड करती दिखी.

देश के अलग-अलग शहरों में क्‍या है भाव? 

सोने के भाव देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होते हैं. दिल्‍ली, नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 1,54,200 रुपये/10 ग्राम, जबकि मुंबई और कोलकाता में सोने का भाव 1,54,050 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है. लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर में भी भाव दिल्‍ली-नोएडा के बराबर है. पटना में कीमतें 100 रुपये और कम हैं, जबकि छत्‍तीसगढ़ के रायपुर और ओडिशा के कटक में सोना, पटना से भी 50 रुपये कम में बिक रहा है. 

आज शनिवार होने की वजह से MCX में कारोबार नहीं होगा.  सोमवार की सुबह जब बाजार खुलेगा, तो कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी और अन्‍य कीमती धातुओं की कीमतों पर सबकी नजर रहेगी. 

सोने-चांदी पर एक्‍सपर्ट की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने, यील्ड के बढ़ने और मध्य पूर्व में तनाव को लेकर अनिश्चितता के कारण शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्‍की गिरावट देखी गई. उन्होंने आगे कहा कि कच्चे तेल के दोबारा से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल जाने से महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते भी सोने और चांदी पर दबाव देखा जा रहा है. इसके अतिरिक्त, अमेरिका के उम्मीद से बेहतर प्रारंभिक पीएमआई डेटा ने आर्थिक मजबूती को पुष्ट करते हुए और तत्काल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम करते हुए सोने पर दबाव बढ़ाया. 

ये भी पढ़ें: Ghaziabad: NH-24, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर... अब किधर बढ़ने वाला है गाजियाबाद शहर

Ghaziabad: NH-24, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर... अब किधर बढ़ने वाला है गाजियाबाद शहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com