विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: आज धड़ाम से गिरी सोने-चांदी की कीमतें, फटाफट जानें 23 अप्रैल को कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold Silver Price Today April 23: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. MCX पर सोना 1,51,983 रुपए और चांदी 2,44,288 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. जानें जानें 23 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई तक का ताजा भाव और क्यों सस्ता हुआ सोना.

Gold-Silver Price Today: आज धड़ाम से गिरी सोने-चांदी की कीमतें, फटाफट जानें 23 अप्रैल को कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर
Gold Silver Rates Today April 23: सोने और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, ₹2,44,000 के करीब आई चांदी.
नई दिल्ली:

Gold Silver Price Crash: आज यानी 23 अप्रैल 2026 को अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की हलचल के बीच भारतीय बाजार में  सोने-चांदी के दाम गिर गए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में दबाव देखा जा रहा है.

सुबह 10:22 बजे के डेटा के अनुसार सोने (Gold) का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.44% यानी 674 रुपए की गिरावट के साथ 1,51,983 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,51,719 रुपए का न्यूनतम (Low) और 1,52,200 रुपए का उच्चतम (High) लेवल बनाया है. चांदी (Silver) की बात करें तो सिल्वर का 05 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.64% यानी 4,076 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 2,44,288 रुपए पर आ गया है. आज चांदी ने 2,42,220 रुपए का न्यूनतम और 2,44,730 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है.

आपके शहर में सोने का क्या है रेट?

देश के अलग-अलग शहरों में 24-कैरेट (24-carat) सोने की कीमतें कुछ इस तरह हैं.देश की राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने का भाव 1,51,870 रुपए है.मुंबई में सोना करीब 1,52,130 रुपए और कोलकाता में 1,51,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.चेन्नई में सोना सबसे महंगा 1,52,290 रुपए पर है, जबकि बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,52,290 से 1,52,410 रुपए के बीच बना हुआ है.

चांदी की चमक भी हुई फीकी, देखें बड़े शहरों के दाम

चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट का असर साफ दिख रहा है.मुंबई में चांदी 2,45,300 रुपए प्रति किलो है, जबकि दिल्ली में इसका भाव 2,44,620 रुपए है.चेन्नई में चांदी 2,45,130 रुपए और हैदराबाद में 2,45,320 रुपए पर है.बेंगलुरु में दाम 2,45,130 रुपए और कोलकाता में 2,44,610 रुपए के करीब हैं.

Add image caption here

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल का पेंच

सोने-चांदी में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) की मजबूती है, जो 0.11% बढ़कर 98.50 के ऊपर पहुंच गया है. दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1.22% बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 94 डॉलर के पार पहुंच गया है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने डॉलर की मांग बढ़ा दी है, जिससे सोने-चांदी पर दबाव बढ़ गया है.

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी हुआ सस्ता

सिर्फ भारत ही नहीं, ग्लोबल मार्केट यानी कॉमेक्स (COMEX) पर भी सोना-चांदी सुस्त है. कॉमेक्स पर गोल्ड 0.68% गिरकर 4,720 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.43% की गिरावट के साथ 76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक डॉलर और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, सोने की कीमतों में ऐसी ही हलचल दिख सकती है.

ये भी पढ़ें-  बायोगैस प्लांट लगाने का सुनहरा मौका! सरकार ने 41 नए प्लांट्स को दी मंजूरी, 30 अप्रैल तक आप भी कर सकते हैं आवेदन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com