Gold Silver Price Today 27 February 2026 Live Updates: आज, 27 फरवरी को अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें.दिल्ली से लेकर मुंबई, जयपुर, पटना और देश के हर बड़े शहर में रोज सोने और चांदी के दाम बदलते रहते हैं. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आज शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है. कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है.एमसीएक्स (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना सुबह 09:03 बजे तक ₹441.00 (0.28%) की बढ़त के साथ ₹160,150.00 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.कल रात यह ₹159,968.00 पर बंद हुआ था. चांदी में तो आज सुबह जोरदार उछाल देखा जा रहा है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 09:02 बजे तक ₹6,350.00 (2.45%) की बड़ी तेजी के साथ ₹266,019.00 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.
पिछले कुछ समय में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसकी वजह ग्लोबल बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग मानी जा रही है.ऐसे में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है, चांदी कितने में मिल रही है और आपके शहर में रेट कितना चल रहा है, अगर आप आज सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले हैं या निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको हर पल बदलते दाम, कमोडिटी मार्केट का ट्रेंड और एक्सपर्ट की सलाह की हर अपडेटस इस लाइव ब्लॉग में दे रहे हैं...
Gold, Silver Rates Today On February 27 LIVE Updates (आज का सोना-चांदी का भाव 27 फरवरी 2026):
Gold, Silver Price News LIVE: जानें अपने शहर का 24 और 22 कैरेट गोल्ड रेट

Gold Silver Price Today Live: चांदी की चमक, दिल्ली-मुंबई में जोरदार मुकाबला
चांदी की कीमतों में भी आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है .मुंबई में आज चांदी का भाव ₹2,60,580 प्रति किलो तक पहुंच गया है. दिल्ली में चांदी ₹2,60,130 के स्तर पर बनी हुई है. कोलकाता में चांदी के रेट ₹2,60,230 के करीब हैं. वहीं, चांदी के मामले में भी दक्षिण भारत के शहर आगे हैं. चेन्नई में आज चांदी ₹2,61,340 और हैदराबाद में ₹2,60,990 प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है, जबकि बेंगलुरु में यह ₹2,60,780 के आसपास है.
Gold Silver Price Live: आज क्या चल रहा सोने का भाव
Gold and Silver News Today: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोना करीब ₹1,60,150 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. कोलकाता में भी रेट ₹1,59,940 के आसपास है. दिल्ली में सोने का भाव इन दोनों शहरों से थोड़ा कम यानी ₹1,59,870 पर है. हालांकि, दक्षिण भारत के बाजारों में सोना सबसे महंगा मिल रहा है. चेन्नई में आज सबसे ज्यादा ₹1,60,610 का रेट है, जबकि हैदराबाद में ₹1,60,400 और बेंगलुरु में ₹1,60,270 प्रति 10 ग्राम का भाव चल रहा है.
Gold Silver Rates Today LIVE : मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में सोने चांदी की कीमत
Gold and Silver Rates Today: देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी फर्क देखा जा रहा है. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से लेकर दक्षिण भारत के बाजारों तक, हर जगह रेट्स अलग-अलग हैं.
Gold Silver Rates Live: ग्लोबल मार्केट में चांदी फिसली, सोने में मामूली बढ़त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है. स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) करीब 1.91 डॉलर (2.15%) टूटकर 87.28 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है. चांदी में आई इस अंतरराष्ट्रीय गिरावट का असर घरेलू कीमतों पर भी दबाव बना सकता है. दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की चाल स्थिर बनी हुई है. ग्लोबल मार्केट में सोना मामूली बढ़त के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. जानकारों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती की वजह से कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
Gold Silver Rates Live: आज सुबह अचानक बढ़े सोने और चांदी के दाम
Gold and Silver News Today:भारतीय वायदा बाजार (MCX) में आज शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है. कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है.एमसीएक्स (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना सुबह 09:03 बजे तक ₹441.00 (0.28%) की बढ़त के साथ ₹160,150.00 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. चांदी में तो आज सुबह जोरदार उछाल देखा जा रहा है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 09:02 बजे तक ₹6,350.00 (2.45%) की बड़ी तेजी के साथ ₹266,019.00 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.
Gold Silver Rate Today Live: सोना एक बार फिर 1.60 लाख रुपये के पार

Gold Silver Price Today Live : Mcx पर आज चांदी 6000 रुपये महंगी

Gold Silver Rates Live: एक्सपर्ट्स का अनुमान,₹1.85 लाख तक जा सकता है सोना
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने सोने की कीमतों को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसे सुनकर निवेशकों के चेहरे खिल सकते हैं. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में घरेलू बाजार में सोने के दाम 1.85 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं. वहीं, अगर दुनिया भर में तनाव और बढ़ा, तो मध्यम अवधि में अंतरराष्ट्रीय कीमतें 7,500 डॉलर तक भी जा सकती हैं.
Gold Silver Rates Live: सोने-चांदी की खरीदारी से पहले ध्यान रखें ये बात
बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी में अभी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है. अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं या घर में शादी के लिए खरीदारी करनी है, तो कीमतों में आने वाली हर गिरावट एक अच्छा मौका हो सकती है. निवेश करने से पहले अपने ज्वेलरी स्टोर या मार्केट के ताजा रेट्स को एक बार जरूर देख लें ताकि आप सही समय पर सही फैसला ले सकें.