विज्ञापन

तमिलनाडु में चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, AIADMK से निकाले गए OPS आज DMK में हुए शामिल

AIADMK से निष्कासित तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम आज DMK में शामिल हो गए. 2022 में EPS से टकराव के बाद उन्हें पार्टी से हटाया गया था. 2026 चुनाव से पहले यह बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है.

तमिलनाडु में चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, AIADMK से निकाले गए OPS आज DMK में हुए शामिल
  • पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम 2022 में AIADMK से निष्कासित होने के बाद आज DMK में शामिल हुए हैं.
  • पन्नीरसेल्वम ने DMK में शामिल होने से पहले AIADMK नेतृत्व पर पार्टी नियमों में बदलाव को लेकर आलोचना की.
  • उन्होंने जयललिता की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नई पार्टी शुरू न करने का स्पष्ट संकेत दिया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK के निष्कासित नेता ओ. पन्नीरसेल्वम (OPS) आज DMK में शामिल हुए. वो चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां वो आधिकारिक तौर पर DMK में शामिल हुए. 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले इस घटनाक्रम को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

2022 में हुए थे AIADMK से निष्कासित

जे. जयललिता के करीबी और तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे OPS को 2022 में पार्टी के भीतर शक्ति संघर्ष के बाद एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) गुट ने AIADMK से निष्कासित कर दिया था. इसके बाद से वे अलग-थलग पड़े थे. आज सुबह उन्हें एक होटल से निकलते देखा गया, जिसके बाद उनके DMK में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में बिहार की तरह अड़ी कांग्रेस, DMK के साथ सीट बंटवारे पर कहां फंसा पेच, इनसाइड स्टोरी

'गलती बताओ, राजनीति छोड़ दूंगा'

DMK में शामिल होने से पहले OPS ने AIADMK नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी संस्थापक एम.जी. रामचंद्रन द्वारा बनाए गए नियमों को गलत तरीके से बदला गया. वे कभी भी पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ नहीं गए. यदि कोई उनकी गलती साबित कर दे तो वे राजनीति छोड़ देंगे. OPS ने जयललिता की 78वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और यह स्पष्ट किया कि वे कोई नई पार्टी शुरू नहीं करेंगे.

2026 चुनाव से पहले बदलेगी राजनीति की तस्वीर

तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव 2026 की पहली छमाही में होने वाले हैं. वर्तमान में सत्तारूढ़ DMK गठबंधन 'ड्रविड़ियन मॉडल 2.0' के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है. BJP-AIADMK गठबंधन आंतरिक मतभेदों के बाद अपनी जमीन फिर से मजबूत करने की कोशिश में है. अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK के मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें- पांच राज्यों के चुनावों की रणभेरी बजी! चुनाव आयोग के अधिकारियों का केरल से बंगाल तक दौरा तय

2021 में क्या रहे राज्य के चुनावी नतीजे

बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनावों में DMK ने 133 सीटें जीती थीं. गठबंधन के साथ कुल आंकड़ा 159 रहा था. वहीं NDA ने 75 सीटें जीतीं, जिनमें AIADMK की हिस्सेदारी 66 सीटें रही. ऐसे में OPS का DMK में शामिल होना विपक्षी खेमे की रणनीतियों और समीकरणों में बड़ा बदलाव ला सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com