Gold Silver Price Today February 26 LIVE Updates: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. अगर आप सोने-चांदी की खरीद करने की सोच रहे हैं तो आज 26 फरवरी के ताजा रेट जरूर चेक करे.बीते एक साल में सोने ने करीब 80% और चांदी ने 180% से ज्यादा का बंपर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. शादियों का सीजन होने के कारण दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 22K और 24K सोने की मांग बढ़ी है, लेकिन कीमतों में भारी उठापटक ने खरीदारों को उलझन में डाल दिया है.ग्लोबल टेंशन और सेफ हेवन एसेट की बढ़ती डिमांड के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹1,61,100 पर हैं. वहीं,5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,68,196 के स्तर पर है.
ऐसे में क्या आपको अभी सोना-चांदी खरीदना चाहिए या और गिरावट का इंतजार करना चाहिए? इस लाइव ब्लॉग में जानें अपने शहर के 22 और 24 कैरेट सोने के साथ चांदी के ताजा रेट्स, MCX पर सोने-चांदी के लाइव रेट और क्या है मार्केट एक्सपर्ट्स सलाह.जानें सोने-चांदी को लेकर पल-पल की हर जरूरी अपडेट्स...
Gold, Silver Rate Today, 26 February 2026 LIVE Updates (Aaj sone Chandi ka Bhav):
Gold, Silver Rate Price Live: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल
भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल देखी जा रही है. बुलियन वेबसाइट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज भारत में सोने का भाव ₹1,61,560 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी बनी हुई है और यह ₹2,69,570 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. कीमतों में आई इस उछाल ने शादियों के सीजन में खरीदारी करने वालों की चिंता बढ़ा दी है, जबकि निवेशकों के लिए यह मुनाफे का दौर साबित हो रहा है.
Gold, Silver Rate Today Live: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के ताजा रेट
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) 0.3% की बढ़त के साथ $5,184.43 प्रति औंस पर पहुंच गया है. इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमतों ने तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर को छू लिया था. वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में मामूली 0.5% की गिरावट देखी गई और यह $5,199.20 पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी (Spot Silver) 0.1% चढ़कर $89.49 प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो बुधवार को अपने तीन हफ्ते के हाई लेवल पर थी.
Gold, Silver Rate Today Live: ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
Gold and Silver News Today: ग्लोबल मार्केट में गुरुवार की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. डॉलर की कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशक एक बार फिर सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं. बाजार के जानकारों का मानना है कि अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी को लेकर चल रही उथल-पुथल ने भी निवेशकों के बीच डर का माहौल बनाया है, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी की कीमतों को मिल रहा है.