विज्ञापन

Gold Silver Prices: गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव गिरे! चांदी 2.33 लाख के नीचे आई, सोने के दाम कितने कम हुए, जानिए अपने शहर का भाव

Gold Prices Fall Silver Rates Today: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव, न केवल घरेलू कमोडिटी मार्केट में, बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में भी और सर्राफा बाजार में भी बढ़-घट रहे हैं. ऐसे में निवेश से पहले एक्‍सपर्ट की राय समझ लेना जरूरी है.

Gold Silver Prices: गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव गिरे! चांदी 2.33 लाख के नीचे आई, सोने के दाम कितने कम हुए, जानिए अपने शहर का भाव
Gold Silver Prices Today: आज क्‍या भाव बिक रहा सोना-चांदी?

Gold Silver Rates Today: मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के बीच सोने-चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. मंगलवार को चांदी के दाम 2.33 लाख रुपये/किलो से नीचे आ गए, वहीं सोने के दाम भी 1.50 लाख/10 ग्राम से नीचे आ गया है. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव, न केवल घरेलू कमोडिटी मार्केट में, बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में भी और सर्राफा बाजार में भी बढ़-घट रहे हैं. अमूमन जंग जैसी परिस्थितियों में लोग सोने-चांदी में खूब निवेश करते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा. इसके पीछे जानकार डॉलर इंडेक्‍स को वजह बता रहे हैं. डॉलर के लगातार चढ़ने के चलते निवेशक डॉलर बेस्‍ड निवेश कर रहे है. फिलहाल सोने-चांदी पर अपडेट यही है कि मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव गिरे हैं. 

MCX पर क्‍या भाव चल रहा सोना-चांदी? 

घरेलू कमोडिटी मार्केट में MCX पर सोना सुबह करीब 11:25 बजे 331 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये/10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. ये सोमवार की क्‍लोंजिग प्राइस से 0.22 फीसदी की गिरावट है. 

वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव 2.32 लाख रुपये/किलो के आसपास बने हुए हैं. सुबह करीब 11:16 बजे  MCX पर चांदी 1,106 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,273 रुपये/किलो पर ट्रेड कर रही थी. ये सोमवार की क्‍लोंजिग प्राइस से 0.47% की गिरावट है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा सोना-चांदी? 

7 अप्रैल 2026 को देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखा गया है. आज चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149,920 रुपये और 22 कैरेट की दर 137,427 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कीमतें अपेक्षाकृत कम रहीं, जहां 24 कैरेट सोना 149,230 रुपये और 22 कैरेट 136,794 रुपये के भाव पर बिक रहा है.

कोलकाता और अहमदाबाद जैसे व्यापारिक केंद्रों में भी कीमतों में मामूली अंतर दिखा. कोलकाता में 24 कैरेट सोना 149,290 रुपये पर है, जबकि अहमदाबाद में यह 149,680 रुपये पर पहुंच गया है. दक्षिण भारत के अन्य प्रमुख शहरों हैदराबाद और बेंगलुरु में भी दरें काफी करीब रहीं, जहां 24 कैरेट सोने का भाव क्रमशः 149,720 रुपये और 149,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.

चांदी के बाजार की बात करें तो यहां भी शहरवार कीमतों में उतार-चढ़ाव दिखा. सबसे महंगी चांदी चेन्नई में 233,580 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही. वहीं, हैदराबाद में चांदी का भाव 233,270 रुपये और अहमदाबाद में 233,210 रुपये दर्ज किया गया. दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु में चांदी की कीमतें 232,500 रुपये से 233,090 रुपये के बीच बनी हुई हैं, जो निवेशकों के बीच वैश्विक अनिश्चितता के कारण बनी मांग को दर्शाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सर्राफा बाजार का हाल 

इससे पहले ग्‍लोबल मार्केट में डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में तेजी देखी गई. राजधानी दिल्‍ली में चांदी की कीमत 5,000 रुपये के उछाल के साथ 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 2,300 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये/ 10 ग्राम के पार पहुंच गया था. 

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2.37 लाख के मुकाबले 2.42 लाख रुपये (प्रति किलो, सभी टैक्‍स सहित) पर पहुंच गई. इसमें 2.11% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं 24 कैरेट सोना पिछले सत्र के 1,51,500 के मुकाबले अब 1,53,800 रुपये/ 10 ग्राम पर पहुंच गया.

आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल? 

HDFC सिक्योरिटीज और कोटक सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का मानना है कि इस हफ्ते भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. पश्चिम एशिया (West Asia) के भू-राजनीतिक हालात और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के घटनाक्रम बाजार की दिशा तय करेंगे. निवेशकों की नजर अमेरिकी केंद्रीय बैंक (FOMC) की बैठकों के विवरण और वहां के महंगाई आंकड़ों पर भी रहेगी. हालांकि, अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों की वजह से सोने की कीमतों में बहुत बड़ी तेजी पर लगाम भी लग सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com