जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का वॉन्टेड कमांडर लतीफ भट मारा गया है. CRPF जवानों पर हुए कुलगाम हमले के आठ दिन बाद सुरक्षा बलों को यह बड़ी कामयाबी मिली है. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में शामिल लोगों की तलाश में यह ऑपरेशन एक अहम सफलता है. कुलगाम जिले में 18 नवंबर की सुबह से ही सुरक्षा बलों और लश्कर कमांडर के बीच मुठभेड़ जारी थी.

लतीफ भट के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "तुम भाग सकते तो लेकिन छिप नहीं सकते."
You Can Run But You Can't Hide !
— J&K Police (@JmuKmrPolice) November 18, 2026
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के बीच लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर लतीफ भट फंसा गया था, जिसके बाद पुलिस ने उससे सरेंडर करने को कहा था.
The body of one neutralised terrorist, along with a weapon, have been recovered from the encounter site. The identification process is underway. Further details are awaited. @JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) November 18, 2026
अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने बताया कि वह एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था और जब उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया, तो उसने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी.
इस इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा था और 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई. यह नई मुठभेड़ तड़के करीब 2:45 बजे शुरू हुई, ठीक उस वक्त के बाद जब पुलिस ने वीडियो कॉल पर भट से बात की और उसे सरेंडर करने के लिए कहा. एक अधिकारी को भट से यह कहते हुए सुना गया, "हम तुम्हारे साथ हैं."
हालांकि, उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और कहा, "मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है. मैं बहुत खुश हूं."
इससे पहले, सोमवार को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में लतीफ का साथी उमर निसार डार मारा गया था.
यह भी पढ़ें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में फिर मुठभेड़, लश्कर कमांडर लतीफ भट फंसा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा
यह भी पढ़ें | कश्मीर में लश्कर कमांडर लतीफ भट का CCTV आया सामने, साथी उमर निसार के साथ घूमता आया नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं