इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार आईपीएल से भी दूरी बना ली है. आगामी सीजन में वह छक्के-चौंको की बौछार करते हुए नजर नहीं आएंगे, बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठे-बैठे अपने दिमाग और अनुभव से मैच के रूख को बदलने का काम करेंगे. आईपीएल 2027 के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम का 'मेंटर' नियुक्त किया है. फिलहाल तो आईपीएल के 20वें सीजन के आगाज में कई माह शेष हैं. इस बीच धोनी कर क्या रहे हैं? लगातार क्रिकेट प्रेमियों के सवाल आ रहे हैं. जारी सवालों के बीच धोनी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह बाइक से फर्राटे भरते हुए नजर आ रहे हैं.
फैंस के आ रहे हैं दिल जीत लेने वाले बयान
धोनी के इस वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस के दिलचस्प कमेंट सामने आ रहे हैं. __mohit__.22_ नाम के यूजर्स ने लिखा है, 'सच में वो कितने सरल इंसान हैं.'
kushagra.mehtta नाम के शख्स ने लिखा है, 'माही भाई बेहद सम्मानित और जिम्मेदार व्यक्ति हैं. उनकी राइडिंग देखिए. हमेशा हेलमेट पहनते हैं और टर्न लेते समय इंडिकेटर का भी इस्तेमाल करते हैं. सच में वह एक बेहतरीन इंसान हैं. हम युवाओं को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए.'
atul_saraswat_1985 नाम के क्रिकेट प्रेमी ने लिखा है, 'इतनी सफलता के बाद भी वह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं.'
महेंद्र सिंह धोनी का आपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल 18 सीजन तक शिरकत किया. जहां वह 278 मैचों में 5,439 रन बनाने में कामयाब रहे. यहीं नहीं उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कुल पांच बार सफलता हासिल की. टीम ने पहली बार 2010 में ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाया. उसके बाद 2011, 2018, 2021 और 2023 में भी कामयाबी हासिल करने में कामयाब रही.
यह भी पढ़ें- Michael Clarke Exclusive: सैंडपेपरगेट पर माइकल क्लार्क बोले- झूठ मत बोलिए, सच सामने लाइए, पूरी टीम ले जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं