विज्ञापन

BMC कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, 33,000 रुपए बोनस का ऐलान, सैलरी के साथ इस दिन खाते में आएंगे पैसे

BMC Diwali Bonus 2026: मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों और शिक्षकों को ₹33,000 दिवाली बोनस मिलेगा. जानें सैलरी के साथ कब आएगा पैसा और पिछले साल से कितनी हुई बढ़ोतरी.

BMC कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, 33,000 रुपए बोनस का ऐलान, सैलरी के साथ इस दिन खाते में आएंगे पैसे
BMC Employees Bonus: 83,000 से ज्यादा BMC कर्मचारियों को मिलेगा बोनस का फायदा.

BMC Bonus News: दिवाली से पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बीएमसी की मेयर ऋतु तावड़े ने कर्मचारियों और शिक्षकों को इस साल ₹33,000 दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है. यह रकम पिछले साल के मुकाबले ₹1,000 ज्यादा है. खास बात यह है कि कर्मचारियों को 2 नवंबर को सैलरी के साथ बोनस का पैसा भी मिल जाएगा.

BMC Diwali Bonus 2026: कितना मिलेगा बोनस?

मेयर ऋतु तावड़े ने बुधवार को हुई एक अहम बैठक के बाद बोनस की घोषणा की. बैठक में बीएमसी के अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से बोनस बढ़ाने की मांग की जा रही थी. इस पर चर्चा के बाद बोनस की रकम ₹33,000 तय की गई.

मेयर के मुताबिक, बीएमसी के शिक्षा विभाग में कुल 93,509 कर्मचारी और 2,360 शिक्षक कार्यरत हैं. इस फैसले से कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली पर बड़ी राहत मिलेगी.

पिछले साल से ₹1,000 ज्यादा मिलेगा बोनस

बीएमसी कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस में इस बार बढ़ोतरी की गई है. वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारियों को ₹31,000 बोनस दिया गया था. इसके बाद पिछले साल बोनस की रकम ₹32,000 घोषित की गई. अब इसे बढ़ाकर ₹33,000 कर दिया गया है.मेयर ने कहा कि कर्मचारियों की मांग और मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. मुंबई में विकास कार्यों की बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच कर्मचारियों का योगदान भी अहम है.

2 नवंबर को सैलरी के साथ आएगा बोनस

बीएमसी कर्मचारियों के लिए एक और राहत की बात है. मेयर ने बताया कि 2 नवंबर को कर्मचारियों के खाते में सैलरी और बोनस की रकम एक साथ ट्रांसफर की जाएगी. इससे कर्मचारियों को दिवाली की तैयारियों के लिए समय पर पैसा मिल सकेगा और वे त्योहार बेहतर तरीके से मना पाएंगे.

मेयर ने कहा कि हर साल बोनस में करीब ₹2,000 से ₹2,500 तक की बढ़ोतरी की परंपरा रही है. हालांकि, इस बार महाराष्ट्र की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों को भी ध्यान में रखा गया. उन्होंने कहा कि अगर किसान संकट का सामना कर रहे हैं, तो मुंबई की भी सामाजिक जिम्मेदारी बनती है. सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद बोनस बढ़ाने का फैसला लिया गया.

आशा वॉलंटियर्स के बोनस पर भी होगी चर्चा

आशा वॉलंटियर्स की बोनस संबंधी मांग का मुद्दा भी सामने आया है. मेयर ने बताया कि इस मामले में उनका एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था. अब वह इस विषय पर बीएमसी आयुक्त से चर्चा करेंगी. उन्होंने आशा वॉलंटियर्स के हित में उचित समाधान निकालने का प्रयास करने की बात कही.

यह भी पढ़ें | DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, 1.17 करोड़ लोगों की सैलरी-पेंशन कितनी बढ़कर आएगी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Bonus News, Diwali Bonus, BMC Diwali Bonus, BMC Employees Bonus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com