विज्ञापन

Gold-Silver Crash: चांदी 8000 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी गिरकर 1.46 लाख पर आया, क्या अभी और गिरेंगे दाम?

Gold Silver Price Today 19 June, 2026:Gold Silver Price Today 19 June, 2026: सोने-चांदी में जारी गिरावट के बीच फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या कीमतें अभी और नीचे जाएंगी?

Gold-Silver Crash: चांदी 8000 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी गिरकर 1.46 लाख पर आया, क्या अभी और गिरेंगे दाम?
Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट, क्या अब खरीदारी का मौका?

Gold-Silver Rate Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है. आज यानी शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट आई.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सोने के दाम में 3000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है तो वहीं, चांदी 8000 रुपये तक सस्ती हुई है. ऐसे में अब कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है या कीमतें अभी और नीचे जा सकती हैं? आइए जानते हैं आज के ताजा भाव और एक्सपर्ट की राय.

Gold Price Today: देशभर में क्या हैं सोने के ताजा भाव?

शुक्रवार को भारत में सोने का भाव 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. प्रमुख शहरों की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. कोलकाता में इसका भाव 1,46,310 रुपये और दिल्ली में 1,46,130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

चांदी में सोने से भी बड़ी गिरावट

भारत में शुक्रवार को चांदी का भाव (Silver Price Today)2,32,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. मुंबई में चांदी 2,30,510 रुपये प्रति किलो, दिल्ली में 2,30,120 रुपये, चेन्नई में 2,31,180 रुपये, हैदराबाद में 2,30,880 रुपये और बेंगलुरु में 2,30,700 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है. कोलकाता में चांदी का भाव करीब 2,30,210 रुपये प्रति किलो रहा.

MCX पर सोना 2% से ज्यादा टूटा, चांदी 3.5% से ज्यादा फिसली

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना अपने पिछले बंद 1,49,309 रुपये से करीब 2.3 प्रतिशत टूटकर 1,45,800 रुपये के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया.सोना आज 1,47,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था. खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर अगस्त वायदा सोना 2,907 रुपये यानी 1.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया.

एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में अपने पिछले बंद 2,37,572 रुपये से 5,201 रुपये यानी 2.1 प्रतिशत गिरकर 2,32,371 रुपये पर खुली.

इसके बाद दबाव और बढ़ा तथा चांदी 3.6 प्रतिशत टूटकर 2,28,800 रुपये के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गई. खबर लिखे जाने तक जुलाई वायदा चांदी 8,504 रुपये यानी 3.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,29,068 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर लुढ़के

घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा.कॉमेक्स गोल्ड 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,141 डॉलर के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, कॉमेक्स सिल्वर 4.3 प्रतिशत टूटकर 63.45 डॉलर के स्तर पर कमजोर रुख के साथ ट्रेड करता दिखा.

सोना-चांदी में गिरावट क्यों आई?

एकेसपर्ट के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से निवेशकों की सुरक्षित निवेश वाली मांग घटी है. इसके अलावा शेयर बाजारों में तेजी और रुपये की मजबूती ने भी बुलियन की चमक फीकी की है.बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख, तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता, ब्याज दरों का माहौल, डॉलर की मजबूती और लीवरेज्ड पोजीशन खत्म होने जैसे कारणों ने भी बिकवाली को बढ़ावा दिया है.

क्या आगे और सस्ता होगा सोना? एक्सपर्ट ने क्या कहा

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, जनवरी में सोना 5,595 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. इसके बाद से इसमें करीब 24 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है और शुक्रवार को फेड से जुड़ी बिकवाली ने दबाव और बढ़ा दिया.हालांकि, एक्सपर्ट का साफ कहना है कि कोई भी पूरे भरोसे के साथ यह नहीं कह सकता कि सोने ने अपना निचला स्तर बना लिया है या अभी और गिरावट बाकी है. यह कहना फिलहाल सिर्फ अनुमान होगा.

उन्होंने कहा कि सोने को सपोर्ट देने वाले बड़े फैक्टर अब भी मौजूद हैं. इनमें रिकॉर्ड सरकारी कर्ज, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोना खरीदना और रिजर्व करेंसी को लेकर बढ़ती चिंताएं शामिल हैं.

एक्सपर्ट का मानना है कि शॉर्ट टर्म में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. लेकिन जिन निवेशकों का नजरिया 5 साल या उससे ज्यादा का है और जिन्होंने अभी तक कीमती धातुओं में निवेश नहीं किया है, उन्हें इस गिरावट के बीच कम से कम सोने और चांदी में निवेश के विकल्प पर जरूर विचार करना चाहिए.

सोने-चांदी में जारी गिरावट के बीच फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है  क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या कीमतें अभी और नीचे जाएंगी? इसका सटीक जवाब किसी के पास नहीं है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों की नजर अब सोना-चांदी पर फिर से टिकने लगी है.


 

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
सबएडिटर
मैं करीब 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में एनडीटीवी में सबएडिटर के रूप में कार्यरत हूं. मैंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, ट्र... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Price Today, Silver Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com