विज्ञापन

Taj Hotel Noida: 150 कमरे, 74 अपार्टमेंट, लोकेशन शानदार! नोएडा का पहला लग्‍जरी 'होटल ताज' 1000 करोड़ में यहां होगा तैयार 

Noida Taj Hotel: ये नोएडा का पहला ताज होटल होगा और साथ ही यह अब तक का सबसे ऊंचा ताज होटल भी होगा. भारत में यह दूसरा ताज ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट होगा. बता दें कि टाटा ग्रुप के IHCL के पास दुनिया भर में 620 होटल्स हैं.

Taj Hotel Noida: 150 कमरे, 74 अपार्टमेंट, लोकेशन शानदार! नोएडा का पहला लग्‍जरी 'होटल ताज' 1000 करोड़ में यहां होगा तैयार 
First Hotel Taj in Noida: नोएडा का पहला ताज होटल सबसे ऊंचा होगा
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर (AI Generated)

First Hotel Taj in Noida: होटल इंडस्‍ट्री में देश और दुनिया की शान कहलाने वाला 'ताज होटल' जल्‍द नोएडा में भी आकार लेगा. टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी इंडियन होटल्‍स कंपनी लिमिटेड (Indian Hotels Company Limited) इसे मैनेज करेगी, जबकि इस प्रोजेक्‍ट में पैसे लगाएगा- गुलशन ग्रुप (Gulshan Group). ये रियल एस्‍टेट कंपनी नोएडा में इसके लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. ये 150 कमरों वाला लग्‍जरी होटल होगा. इसमें 74 अपार्टमेंट भी होंगे, जबकि एक पेंटहाउस भी होगा.

सबसे बड़ी होटल कंपनी IHCL करेगी मैनेज

गुलशन ग्रुप ने बताया है कि वह नोएडा में ताज ब्रांड के होटल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के विकास के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. ये  कंपनी की विस्तार योजना का हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने देश की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी IHCL के साथ समझौता किया है. IHCL इस प्रोजेक्ट को मैनेज करेगी. इस प्रोजेक्ट में 150 कमरों वाला लग्जरी होटल, 74 अपार्टमेंट और एक पेंटहाउस शामिल होगा.

कहां और कबतक तैयार होगा ताज होटल?

ये ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट नोएडा एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 129 में बनाया जा रहा है. गुलशन ग्रुप के फाउंडर गुलशन नागपाल (Gulshan Nagpal) ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसे पूरा होने में करीब 5 साल लगेंगे. बता दें कि एक्‍सप्रेसवे से सटे नोएडा सेक्‍टर 129 में ही गुलशन का फेमस मॉल 'Gulshan 129' भी है. इसी से सटे मैक्‍स टॉवर और आसपास अन्‍य कई सारे रियल एस्‍टेट प्रोजेक्‍ट्स हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

आप भी खरीद सकते हैं अपार्टमेंट्स 

होटल को IHCL मैनेज करेगी. कंपनी होटल और पेंटहाउस को नहीं बेचेगी, लेकिन रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स की बिक्री से 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की उम्मीद है. यह जानकारी कंपनी के डायरेक्टर दीपक कपूर ने दी. ताज ब्रांड के सर्विस्ड अपार्टमेंट्स बेहद लग्जरी होंगे, जिनका साइज करीब 7,500 वर्ग फुट तक होगा. गुलशन ग्रुप की डायरेक्टर युक्ति नागपाल (Yukti Nagpal) ने कहा कि नोएडा में लग्जरी होटल और ब्रांडेड रेजिडेंस की मांग तेजी से बढ़ रही है.

अब तक का सबसे ऊंचा ताज होटल 

खास बात यह है कि यह नोएडा का पहला ताज होटल होगा और साथ ही यह अब तक का सबसे ऊंचा ताज होटल भी होगा. भारत में यह दूसरा ताज ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट होगा.

IHCL के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पुनीत छटवाल (Puneet Chhatwal) ने कहा कि भारत दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और लोगों की बढ़ती आय के कारण लग्जरी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में ये प्रोजेक्ट NCR में लग्जरी सेगमेंट के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करेगा.

टाटा ग्रुप के 14 देशों में 620 होटल्‍स 

IHCL की स्थापना टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा (Jamshedji Tata) ने की थी. उन्‍होंने अपना पहला होटल 'Taj Mahal Palace' साल 1903 में मुंबई में शुरू किया था. आज IHCL के पास दुनिया भर में 620 होटल्स का पोर्टफोलियो है, जिनमें 255 होटल्स पाइपलाइन में हैं और ये 4 महाद्वीप, 14 देशों और 250 से ज्यादा लोकेशनों में फैले हुए हैं.  

Source: PTI, Gulshan Group

ये भी पढ़ें: तेल की कमी से जूझते देश के लिए राहत भरी खबर, 17 करोड़ बैरल तेल पर भारत की नजर

PNG Boom: इंक्‍वायरी 300% बढी, 45,000 नए कनेक्‍शन का प्‍लान! LPG की किल्लत में PNG की ओर दौड़े कंज्‍यूमर्स,  IGL-GAIL ने बताया रोडमैप 

ईरान तेल ही नहीं, दूध का भी धुरंधर! ठन जाए तो थम जाएंगे UAE समेत इन 4 देशों के डेयरी-बेकरी बाजार

रेलवे रनिंग स्टाफ को बड़ा तोहफा, 50% DA के बाद अब 25% KMA अलाउंस बढ़ोतरी को मंजूरी, चार्ट में देखें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

5 करोड़ लगाए, 42 दिन में 35 करोड़ कमाए! गृह मंत्री अमित शाह ने बताया वो फॉर्मूला, जिसने 20 हजार लोगों को दिया रोजगार

तेल-गैस ही नहीं, 'खजूर' का भी 'बादशाह' है ईरान, रमजान के बीच जानिए 70 देशों में फैले 1700 करोड़ के मीठे साम्राज्‍य की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com