विज्ञापन

मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट में बेंच पर क्यों बैठाया? NZ टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी

SHUBMAN GILL react ON MOHAMMAD SIRAJ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया, टेस्ट के पांचवें दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेसिन रिजर्व के मैदान पर टीम की हार को टालने में सफल रहे.

मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट में बेंच पर क्यों बैठाया? NZ टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी
SHUBMAN GILL ON MOHAMMAD SIRAJ: पहले टेस्ट से क्यों बाहर हुए सिराज, गिल ने बताया
BCCI

वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्रा रहा, एक समय भारत ने न्यूजीलैंड के 5 विकेट 176 रन पर गिरा दिए थे लेकिन इसके बाद पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज कोई असर नहीं दिखा पाए जिसके कारण टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ है. पहले टेस्ट मैच के ड्रा पर खत्म होने के बाद हर जगह सिराज को लेकर बात हो रही है. कई लोगों का मानना है कि सिराज के न खेलने से भारतीय टीम यह टेस्ट मैच जीत नहीं सकी. 

ऐसे में मैच के बाद शुभमन गिल ने सिराज को लेकर बात की.  गिल ने बताया कि यह फैसला लेने से पहले टीम ने कॉम्बिनेशन पर विस्तार से चर्चा की थी, उन्होंने पिछली वनडे सीरीज में सिराज के प्रदर्शन की भी तारीफ की. गिल ने खुलासा किया कि मैच से पहले उन्होंने सिराज से व्यक्तिगत रूप से बात करके उन्हें इस फैसले के बारे में बताया था, कप्तान ने सिराज के न खेलने पर कहा "देखिए, हर खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा दौर आता है जब वह अपने सबसे अच्छे फॉर्म में नहीं होता, और हमने मौजूदा फॉर्म के आधार पर ही खिलाड़ियों को चुना है."

गिल ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "सिराज मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और उसे टीम से बाहर करना एक बहुत मुश्किल फैसला था, हमने साथ में काफी क्रिकेट खेला है और मैं उसे काफी समय से जानता हूं. टेस्ट मैच से पहले मैंने उससे बात की और उसे इस फैसले के बारे में समझाया, और वह बात समझ गया".

क्राइस्टचर्च में क्या होगा टीम इंडिया का प्लान- गिल ने बताया

पहले टेस्ट मैच के ड्रा होने के बाद शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच को लेकर भी बात की और टीम इंडिया के अगले प्लान का खुलासा किया. गिल ने कहा, "सच कहूं तो, ऐसा कुछ खास नहीं है..उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों को विकेट से थोड़ी और मदद मिलेगी. इसलिए, अगर हम वहां भी इसी तरह का खेल दिखा सकें और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की योजनाओं को उसी निरंतरता के साथ लागू कर सकें, तो मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में रहेंगे.
 

यह भी पढ़ें | 'हम यह जानते थे', जानें कप्तान गिल ने ड्रॉ के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया

यह भी पढ़ें | IND vs NZ, 1st Day 5: पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में ऑल आउट नहीं कर पाई भारतीय टीम

यह भी पढ़ें | इन 4 बड़ी वजहों ने भारत की जीत को ड्रॉ में बदला, यह निकला सबसे बड़ा विलेन

यह भी पढ़ें | WTC 2025-27 Points Table: जीत के साथ अब लक की भी जरूरत, जानें कैसे फाइनल में पहुंच सकता है अब भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, Mohammed Siraj, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com