विज्ञापन

EPFO: Umang ऐप पर पहली बार आधार फेस ऑथेंटिकेशन के साथ कैसे एक्टिवेट करें UAN, यहां हैं सारे स्टेप्स

EPFO ​​ने पोर्टल के ज़रिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेशन और नया UAN बनाने की सुविधा बंद कर दी है. अब ये दोनों सर्विस Umang ऐप पर उपलब्ध हैं.

EPFO: Umang  ऐप पर पहली बार आधार फेस ऑथेंटिकेशन के साथ कैसे एक्टिवेट करें UAN, यहां हैं सारे स्टेप्स
UAN एक्टिवेट कैसे करें

EPFO ने पोर्टल के ज़रिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करने और नया UAN बनाने की सुविधा बंद कर दी है और इन दोनों सेवाओं को उमंग ऐप पर शिफ्ट कर दिया है, जिसके लिए आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) ज़रूरी है. यह बदलाव एक बड़े डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद किया गया है. EPFO ​​के अनुसार, इसका मकसद अपनी ऑनलाइन सेवाओं को तेज़ और ज़्यादा भरोसेमंद बनाना है.

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) एक सुरक्षित, लंबे समय का इन्वेस्टमेंट टूल और रिटायरमेंट सेविंग्स का ऑप्शन है. इसमें मेंबर्स कुछ खास शर्तों के तहत पूरा या आंशिक फंड निकाल सकते हैं. रिटायरमेंट से पहले भी आंशिक निकासी की इजाजत है, लेकिन फाइनल सेटलमेंट नौकरी छोड़ने के बाद ही मंज़ूर किया जाता है.

EPF के लिए कब हैं आप योग्य

अगर आपकी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) ₹15,000 तक है, तो आप EPF अकाउंट खोलने के लिए योग्य हैं. अगर बेसिक सैलरी और DA ₹15,000 प्रति महीने से ज़्यादा है, तो आप वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड (VPF) का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

अब Umang ऐप पर ही होगा UAN एक्टिवेशन 

खास बात यह है कि EPFO ​​ने पोर्टल के ज़रिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेशन और नया UAN बनाने की सुविधा बंद कर दी है. अब ये दोनों सर्विस Umang ऐप पर उपलब्ध हैं, जिसके लिए आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) ज़रूरी है. यह बदलाव एक बड़े डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद किया गया है. EPFO ​​के अनुसार, इसका मकसद ऑनलाइन सेवाओं को तेज़ और ज़्यादा भरोसेमंद बनाना है.

Umang के ज़रिए UAN एक्टिवेट करेने के सारे स्टेप

  • सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से Umang ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप पर अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और 4-अंकों का M-PIN सेट करें.
  • साइन-इन करने के बाद, EPFO सर्च करें और UAN Services Through Face Auth में जाकर UAN Activation को चुनें.
  • यहां अपना UAN, आधार नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भरें और Send OTP पर क्लिक करें.
  • OTP डालने के बाद, यह आपको Aadhaar Face RD app इंस्टॉल करने के लिए कहेगा.
  • ऐसा करने के बाद आपका चेहरा स्कैन करने के लिए “scan face” स्क्रीन दिखाएगा.
  • अपना चेहरा स्कैन करें; जब ऐप में हरा घेरा (green circle) दिखाई दे, तो समझें कि चेहरा सफलतापूर्वक कैप्चर हो गया है.
  • ऐप आपकी जानकारी (नाम, जन्म तिथि, आदि) दिखाएगा. इन्हें देखें और 'Submit' पर क्लिक करें.
  • आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा और आपके मोबाइल पर SMS के ज़रिए एक टेम्पररी पासवर्ड भेजा जाएगा.
  • स्टेटस चेक करने के लिए, Umang ऐप में “UAN Services Through Face Auth” के अंदर “UAN allotment and activation” ऑप्शन चुनें.
  • UAN नंबरॉ,आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें, और “Send OTP” पर क्लिक करने से पहले सहमति वाले बॉक्स को टिक करें.
  • अगर प्रोसेस सफल रहा, तो ऐप पर यह मैसेज दिखेगा: “The UAN entered is already activated”.

यह भी पढ़ेंः क्या है 14 अंकों का CKYC नंबर? RBI ने बताया अलग-अलग बैंक में बार-बार KYC से मिलेगा निजात


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO, UAN Activation, Umang, UAN Activation Guide, UMANG App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com