विज्ञापन

क्या है 14 अंकों का CKYC नंबर? RBI ने बताया अलग-अलग बैंक में बार-बार KYC से मिलेगा निजात

RBI के बताया है कि अगर आपके पास CKYC नंबर है जो 14 अंकों का होता है तो आपको हर बैंक में बार-बार KYC के लिए दस्तावेज नहीं देना होगा.

क्या है 14 अंकों का CKYC नंबर? RBI ने बताया अलग-अलग बैंक में बार-बार KYC से मिलेगा निजात
CKYC नंबर कहां से प्राप्त करें

अकसर बैंक के ग्राहकों को बार-बार फोन कॉल और नोटिस जाते हैं कि आप अपनी KYC करें. वहीं KYC के लिए अलग-अलग बैंक में बार-बार KYC के लिए दस्तावेज जमा कराने होते हैं. इतना ही नहीं मौजूदा समय में KYC के नाम पर फ्रॉड भी काफी हो रहा है. लेकिन RBI के बताया है कि अगर आपके पास CKYC नंबर है जो 14 अंकों का होता है तो आपको हर बैंक में बार-बार KYC के लिए दस्तावेज नहीं देना होगा.

अगर आपके पास CKYC नंबर है तो आप नए बैंक अकाउंट खोलने, निवेश करने या वित्तिय उत्पाद के लिए आवेदन करते समय बार-बार KYC दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम हो सकती है. हालांकि अगर आपके दस्तावेज में बदलाव है तो आपको KYC करानी होगी और CKYC में अपडेट कराना होगा.

क्या होता है CKYC 

CKYC का फुल फॉर्म होता है Central Know Your Customer. यह नंबर KYC रिकॉर्ड से कनेक्ट होता है. इसके तहत हर ग्राहक को एक यूनिक 14 अंकों का नंबर दिया जाता है. इसे सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री में सुरक्षित रखा जाता है. भविष्य में आपका मोबाइल नंबर, ईमेल या घर का पता बदल जाता है, तो आपको हर बैंक में अलग-अलग चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ एक जगह अपनी CKYC प्रोफाइल अपडेट करेंगे, और वह सभी लिंक्ड बैंकों और वित्तीय संस्थानों में अपने आप अपडेट हो जाएगी.

CKYC के फायदे

CKYC आपको बार-बार दस्तावेजों की झंझट से मुक्ति देता है. आपको बार-बार फोटोकॉपी कराने, फॉर्म भरने और फिजिकल वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं होती है. संस्थानों को वेरिफिकेशन डेटा पहले से तैयार मिलता है तो नया अकाउंट खुलने या लोन पास होने में आपके समय को बचाता है. आपके दस्तावेज केंद्रीय सुरक्षित सर्वर पर डिजिटल रूप में स्टोर रहते हैं तो उनके गलत इस्तेमाल का खतरा खत्म हो जाता है.

कहां से प्राप्त करें CKYC नंबर

RBI ने बताया है कि ग्राहक अपने CKYC नंबर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. इस नंबर को प्राप्त करने के कई तरीके हैं.

अपने बैंक से संपर्क करें- आप अपने बैंक जिसमें अकाउंट खुला है वहां से आप CKYC नंबर प्राप्त कर सकते हैं.

फोन से मिस्ड कॉल देकर- आप घर बैठे अपने रजिस्टर्ड फोन से एक मिस्ड कॉल के जरिए CKYC नंबर प्राप्त कर सकते हैं. आप फोन से 7799022129 नंबर पर मिस्ड कॉल दें.

ऑनलाइन पोर्टल के जरिए- आप CKYC के पोर्टल पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आपको आधिकारिक वेबसाइट https://ckycindia.in पर जाना होगा.

यह भी पढ़ेंः ITR फाइल करने के बाद तुरंत करें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है आपका रिफंड, जानिए आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CKYCR, KYC, RBI, Bank KYC, Bank KYC Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com