आज 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस है. धनतेरस यानी खरीदारी का त्योहार, निवेश का मौका. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग सोने-चांदी खरीदते है. हो सकता है कि आपने भी सोने-चांदी में पैसे लगाने का प्लान बनाया होगा. लेकिन खरीदारी से पहले सोने-चांदी का भाव जान लेना जरूरी है. इस खबर में हम आपको घरेलू कमोडिटी मार्केट में चल रहे फ्यूचर प्राइस यानी वायदा मूल्य से लेकर आपके शहर के बुलियन मार्केट में चल रहे सोने-चांदी के भाव के बारे में बता रहे हैं.
फ्यूचर सस्ता, लोकल में महंगा
आप अगर कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी खरीदने जाते हैं तो आपको फिजिकल गोल्ड-सिल्वर की तुलना में सस्ता पड़ेगा. MCX की बात करें तो दिसंबर डिलीवरी वाला वायदा सोना 1.44 लाख रुपये के भाव चल रहा है. वहीं चांदी वायदा 1.87 लाख रुपये के भाव चल रहा है.
वहीं दूसरी ओर देशभर के अलग-अलग बाजारों में 24 कैरेट सोना मोटा-माटी 1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब मिल रहा है. वहीं चांदी लोकल मार्केट में 2 लाख प्रति किलो से ऊपर है.
आपके शहर में 24 कैरेट सोने का क्या है भाव?
देश भर के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट (शुद्ध) सोने की कीमतों में मामूली अंतर दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव सबसे अधिक 1,46,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. वहीं, अहमदाबाद और वडोदरा में यह 1,46,080 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. इसके अलावा मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे और कोयंबटूर में 24 कैरेट सोना 1,46,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव भी जान लीजिए
गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी शहरों के हिसाब से हल्का अंतर है. दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का भाव 1,09,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अहमदाबाद और वडोदरा में 22 कैरेट सोना 1,33,910 रुपये तथा 18 कैरेट सोना 1,09,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है. वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,860 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,09,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. चेन्नई और कोयंबटूर में 22 कैरेट का भाव 1,33,860 रुपये है, जबकि 18 कैरेट सोना 1,09,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.
आपके शहर में चांदी का भाव आज क्या चल रहा है?
चांदी की बात करें तो देश के प्रमुख बाजारों में 1 किलो चांदी की कीमत 2.09 लाख से 2.10 लाख रुपये के बीच बनी हुई है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में 1 किलो चांदी का भाव 2,10,100 रुपये दर्ज किया गया है. वहीं दक्षिण भारत के प्रमुख केंद्रों जैसे चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर और केरल राज्य में 1 किलो चांदी का भाव 2,09,900 रुपये पर स्थिर है.
यह भी पढ़ें | सोना महंगा: 22 नहीं 18 कैरेट का गहना बनवाएं, 2 तोले पर होगी बंपर बचत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं