Rules Changes from December 1, 2026: नवंबर महीने का करीब-करीब आखिरी हफ्ता चल रहा है. 7 दिन बाद दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है और नए महीने की शुरुआत के साथ ही आपकी जेब से जुड़े कई सारे बदलाव भी लागू होने जा रहे हैं. जी हां, 1 दिसंबर, 2026 से या शुरुआती 3-4 दिनों में कई ऐसे बदलाव लागू हो जाएंगे, जिनका सीधा असर आपके निवेश, लोन की ब्याज दरों, क्रेडिट कार्ड और दूसरी जरूरतों पर पड़ेगा.
इन बदलावों से आपको अपने महीने के खर्चों को मैनेज करने, कर्ज लेने, बचत करते या निवेश के प्लान पर असर पड़ सकता है. तो आइए हम यहां बता रहे हैं मासिक खर्चों को मैनेज करने, कर्ज लेने और बचत की योजना बनाने के तरीकों पर असर पड़ सकता है.
1 दिसंबर से होने वाले प्रमुख बदलाव
- तेल-गैस के दाम: एक दिसंबर को तेल मार्केटिंग कंपनियां LPG के नए दाम जारी करती हैं. घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन जारी होती हैं, तो इसमें भी बदलाव हो सकते हैं. वहीं दूसरी ओर एविएशन फ्यूल-एटीएफ की नई कीमतें जारी होती हैं.
- SBI ट्रांजैक्शन चार्ज: दिसंबर से SBI कार्ड्स कुछ खास बड़े ट्रांजैक्शन (high-value transactions) पर 1% शुल्क और उस पर लागू टैक्स चार्ज करेगा. 30,000 रुपये से अधिक के ट्रांसपोर्ट पेमेंट पर 1% शुल्क लगेगा. वहीं ईंधन (fuel) के मामले में, अगर एक बिलिंग साइकिल में कुल खर्च 50,000 रुपये से ज्यादा हो जाता है, तो ये चार्ज पूरे खर्च पर लागू होगा.
- ब्याज दरों में बदलाव: RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ब्याज दरों की समीक्षा के लिए 2 से 4 दिसंबर तक बैठक करेगी. अक्टूबर में रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% करने के बाद, अगर RBI फिर से दरें बढ़ाता है, तो कर्ज लेना और महंगा हो सकता है. इसका मतलब ये है कि आपके लोन की दरें बढ़ सकती हैं, जिससे आपकी EMI भी बढ़ सकती है.
- SEBI के नए नियम: SEBI ने कमोडिटी डेरिवेटिव्स के लिए नए मार्जिन नियम पेश किए हैं. इसमें बाजार की अस्थिरता के आधार पर न्यूनतम शुरुआती मार्जिन 6%, 8% या 10% तय किया गया है. रिस्क मार्जिन की अवधि दो से तीन दिनों की होगी. ये नियम कृषि और गैर-कृषि कमोडिटी दोनों पर लागू होंगे और 1 दिसंबर से प्रभावी हो जाएंगे.
- भारत आए बिना ही निवेश कर सकेंगे: तीन दिसंबर से, FATF-कंप्लायंस वाले देशों में रहने वाले भारत के बाहर के निवासी (जैसे NRI, OCI कार्डधारक और विदेशी नागरिक) भारत आए बिना ही, SEBI-रजिस्टर्ड मिडियरीज के जरिए डिजिटल KYC पूरी कर सकेंगे. यह उन NRI और OCI लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो भारत में निवेश करना चाहते हैं.
- पेंशन वाले ध्यान दें: पेंशनभोगियों को अपनी मासिक पेंशन बिना किसी रुकावट के मिलती रहे, इसके लिए उन्हें 1 दिसंबर से पहले अपना वार्षिक या डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना होगा. ऐसा नहीं करने पर दिसंबर से नियमित मासिक पेंशन पाने में दिक्कत आ सकती है.
- आधार पर शुल्क माफ: UIDAI ने 31 दिसंबर तक आधिकारिक आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस जोड़ने या अपडेट करने पर लगने वाली 75 रुपये की फीस माफ कर दी है. इस ऑफर का लाभ केवल ऐप के जरिए ही लिया जा सकेगा. सामान्य शुल्क से बचने के लिए आपको तय समय-सीमा का पालन करना होगा.
यह भी पढ़ें | FD से कमाई: 65 हजार रुपये की 3 साल की एफडी पर कहां मिल रहा ज्यादा ब्याज? SBI, PNB, HDFC नहीं ये 2 बैंक दे रहे मोटी कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं