विज्ञापन

DA Hike: कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते पर नहीं आया फैसला, क्या अब दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा DA का तोहफा?

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) पर कोई फैसला न होने से कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है.अब दिवाली से पहले DA में 3% से 4% तक की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. जानिए अब दिवाली पर सैलरी-पेंशन कितनी बढ़ सकती है.

DA Hike: कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते पर नहीं आया फैसला, क्या अब दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा DA का तोहफा?
DA Hike for Central Government Employees Pensioners: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर अभी और इंतजार!

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों - पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में बढ़ोतरी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. ऐसे हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते दिन बुधवार,14 अक्टूबर 2026 को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी सरकार ने DA बढ़ाने का कोई ऐलान नहीं किया. इससे उन कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका लगा है, जिन्हें इस बैठक में सैलरी-पेंशन को लेकर खुशखबरी मिलने की आस थी. दुर्गा पूजा के दौरान भी DA बढ़ोतरी का ऐलान नहीं हुआ. अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ते का तोहफा दे सकती है.

DA Hike: कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता?

केंद्रीय कर्मचारियों को मौजूदा महंगाई भत्ते में 3% से 4% तक बढ़ोतरी की उम्मीद है. अगर 3% की बढ़ोतरी होती है, तो DA की दर 60% से बढ़कर 63% हो जाएगी. वहीं, 4% की बढ़ोतरी होने पर यह 64% तक पहुंच सकता है.इससे पहले सरकार ने अप्रैल 2026 में DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू हुई थी. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 60% हो गया. अब साल 2026 की दूसरी बढ़ोतरी का इंतजार है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होनी है.

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ मिलेगा एरियर का फायदा?

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बदलाव करती है. पहली बढ़ोतरी जनवरी और दूसरी जुलाई से लागू होती है. इनका ऐलान आमतौर पर मार्च-अप्रैल और सितंबर-अक्टूबर के आसपास होता है.

7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले और महंगाई के आंकड़ों के आधार पर DA में 3% बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अंतिम फैसला सरकार को लेना है. मंजूरी मिलने पर कर्मचारियों को 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली बढ़ोतरी के हिसाब से एरियर भी मिल सकता है.

कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट मिलने की उम्मीद

दशहरा 20 अक्टूबर को है और त्योहारों का सीजन चल रहा है. ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार दुर्गा पूजा या दशहरे के आसपास DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. अब कैबिनेट की अगली बैठक पर नजर रहेगी.

कर्मचारियों की सैलरी पर बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए महंगाई भत्ता (DA) दिया जाता है. पेंशनर्स को भी इसी तरह महंगाई राहत (DR) मिलती है. दोनों में बदलाव के लिए सरकार का आधिकारिक फैसला जरूरी है.फिलहाल DA बढ़ोतरी की नई तारीख या दर का ऐलान नहीं हुआ है. दिवाली से पहले इसकी घोषणा हो सकती है, लेकिन जब तक सरकार मंजूरी नहीं देती, तब तक इसे तय नहीं माना जा सकता. कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

यह भी पढ़ें | आज 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट पर नहीं लग रहा कोई चार्ज, NPCI ने दिवाली तक दी राहत, अब कब से वसूला जाएगा MDR?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA Hike July 2026, Da Hike News, Dearness Allowance Hike, DA Announcement, Central Government Employees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com