विज्ञापन

CNG-PNG Price Hike: इस शहर में सीएनजी और पीएनजी हुई महंगी, कार के साथ रसोई का भी खर्च बढ़ा

महाराष्‍ट्र की इस मेट्रो सिटी में CNG और PNG के दाम बढ़ गए हैं. नैचुरल गैस की बढ़ती कीमताें के बीच MNGL ने दरें बढ़ा दी हैं. कीमतें करीब 1 रुपये तक बढ़ गई हैं. नई दरें जान लीजिए.

CNG-PNG Price Hike: इस शहर में सीएनजी और पीएनजी हुई महंगी, कार के साथ रसोई का भी खर्च बढ़ा
PNG-CNG Rates Hike: महाराष्‍ट्र के इस शहर में पीएनजी और सीएनजी महंगी हो गई है.
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

CNG-PNG New rates: मिडिल ईस्‍ट में अमेरिका और ईरान के बीच 3 महीने से ज्‍यादा चले तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें खूब बढ़ी हैं. लंबे समय तक देशवासियों पर इसका भार नहीं पड़ा, लेकिन बाद में तेल और गैस महंगे हुए. ये क्रम अब भी जारी है. ताजा खबर आई है, महाराष्‍ट्र के पुणे से जहां CNG और PNG महंगा हो गया है. MNGL यानी महाराष्‍ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड कंपनी ने CNG और PNG के दाम में 1 रुपये/यूनिट (KG-SCM) की बढ़ोतरी की है. MNGL की वेबसाइट पर अपडेटेड रेट चार्ट के मुताबिक, पुणे में CNG अब 94.75 रुपये की बजाय 95.75 रुपये/किलो के भाव पर मिलेगी, वहीं PNG अब 50.65 रुपये/SCM की बजाय 51.50 रुपये/SCM के भाव मिलेगी.

ये खबर पुणेवासियों को महंगाई के झटके से कम नहीं है. उनके लिए अब ऑटो, टैक्‍सी, कार चलाने के साथ-साथ रसोई का भी खर्च भी आज से बढ़ गया है.

कंपनी ने क्‍यों बढ़ा दिए CNG-PNG के दाम? 

MNGL की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वैश्विक स्‍तर पर नैचुरल गैस महंगी हुई है. कंपनी के लिए नैचुरल गैस की खरीद की लागत बढ़ी है. ऐसे में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी संशोधन किया गया है. बताया जा रहा है कि सप्‍लाई चेन पर दबाव और इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतें पिछले 3 महीनों में काुी बढ़ गई है. सोमवार की आधी रात से बढ़ी हुई दरें लागू कर दी गई है. इस बढ़ोतरी के बाद पुणे , पिंपरी-चिंचवाड़, चाकन, तलेगांव और हिंजवाड़ी के उपभोक्ताओं को CNG के लिए 95.75 रुपये प्रति किलोग्राम का भुगतान करना होगा. 

ऑटो, टैक्‍सी, कार चलाने का खर्च बढ़ा 

CNG के दाम बढ़ने के बाद अब पुणे शहर में ऑटो, टैक्‍सी, कार वगैरह चलाने का खर्च बढ़ गया है. ऑटो, टैक्‍सी वालों के लिए लागत बढ़ने के बाद, किराया बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है. इससे पहले जब मुंबई में सीएनजी महंगी हुई थी तो टैक्‍सी, टेंपो चालकों ने किराये में बढ़ोतरी की मांग की थी. घर-दफ्तर आने-जाने वाले वैसे लोग, जिनके पास सीएनजी वाली कार है, उनकी जेब पर भी रोजाना की आवाजाही का खर्च बढ़ गया है. 

ये भी पढ़ें:  Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतें धड़ाम, देश में क्या चल रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? चेक करें अपने शहर के रेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CNG Price Hike, CNG Price Hike Latest, PNG Price Hike, PNG Prices Today, Maharashtra Natural Gas Limited
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com