विज्ञापन

रोहित-विराट की अब जरूरत नहीं? पूर्व दिग्गज संदीप पाटिल ने दिया बड़ा बयान, वर्ल्ड कप से पहले छिड़ी नई बहस

विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर प्लान पर पूर्व दिग्गज संदीप पाटील ने बड़ा बयान दिया है और माना है कि यदि ये दो खिलाड़ी टीम में नहीं भी हों तो टीम इंडिया पर इसका कोई असर अब नहीं पड़ने वाला है.

रोहित-विराट की अब जरूरत नहीं? पूर्व दिग्गज संदीप पाटिल ने दिया बड़ा बयान, वर्ल्ड कप से पहले छिड़ी नई बहस
कोहली और रोहित को लेकर बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है. 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में अभी लगभग एक साल का समय बचा है, लेकिन इस टूर्नामेंट में इन दोनों खिलाड़ियों के खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. जब यह बड़ा टूर्नामेंट शुरू होगा, तब रोहित 40 साल के और कोहली 39 साल के होंगे. भारत के पूर्व ऑलराउंडर संदीप पाटिल ने भारतीय क्रिकेट टीम की बेंच स्ट्रेंथ की तारीफ की और एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इन अनुभवी खिलाड़ियों के होने या न होने से टीम या उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.1983 विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व दिग्गज बैटर संदीप पाटील ने कहा कि, "2027 के वनडे वर्ल्ड कप में रोहित और कोहली का खेलना कई बातों पर निर्भर करेगा, जैसे कि उनकी खेलने की इच्छा, उनकी फिटनेस और सिलेक्टर्स की सोच."

पूर्व भारतीय दिग्गज ने SportsNext पर इस बारे में बात की और कहा,  "यह इन दोनों खिलाड़ियों पर निर्भर करता है, क्या वे खेलना जारी रखना चाहेंगे? क्या वे अपनी फिटनेस बनाए रख पाएंगे? सिलेक्टर्स की क्या रणनीति है? क्या सिलेक्टर्स भविष्य की ओर देख रहे हैं? मौजूदा खिलाड़ियों के साथ-साथ, हमें हमेशा यह भी सोचना होगा कि अगर उन्हें टीम से बाहर करने का समय आता है, तो क्या हमारे पास उनकी जगह लेने के लिए कोई मजबूत खिलाड़ी हैं. और भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ को देखते हुए, जिसके बारे में मैंने अभी बात की, मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या होगी, चाहे विराट और रोहित टीम में हों या न हों."

संदीप पाटिल ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा,  "दोनों खिलाड़ी काफी समय से टीम के साथ हैं,  और इन्हें दिग्गज माना जाएगा, रोहित शर्मा व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार खिलाड़ी रहे हैं. जहां तक विराट की बात है, उनके बारे में जितना भी कहूं, कम ही होगा."

अब दोनों दिग्गज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एक साथ खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से  शुरू होगी.  भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी. सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को और आखिरी मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, रिपोर्ट में बड़ा दावा

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा ने इन दो जैवलिन थ्रोअर्स को बताया अपना उत्तराधिकारी, बोले- 85+ और 87+ मीटर के थ्रो ने बढ़ाया भरोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, India, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com