विज्ञापन

CNG Price Hike: दिल्‍ली में 80, नोएडा-गाजियाबाद में 89 रुपये की हो गई CNG! मेरठ, कानपुर, चित्रकूट में कितनी महंगी, क्‍या होगा असर?

CNG Rates Hike can Rises Auto Cab Fare: मुंबई में तो टेंपो वाले लगातार किराया बढ़ाने की मांग को लेकर एग्रेसिव हैं. वहीं दिल्‍ली में गिग वर्कर्स की हड़ताल में भी कैब एग्रीगटर के चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग की है.

CNG Price Hike: दिल्‍ली में 80, नोएडा-गाजियाबाद में 89 रुपये की हो गई CNG! मेरठ, कानपुर, चित्रकूट में कितनी महंगी, क्‍या होगा असर?
CNG Price Hike: 3 दिन के भीतर 3 रुपये महंगी हो गई सीएनजी!

CNG Prices Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद CNG भी महंगी हो गई है. पिछले तीन दिन के भीतर दिल्‍ली-NCR समेत देश के अलग-अलग शहरों में CNG के दाम 3 रुपये तक बढ़ गए हैं. अभी दो दिन पहले ही गैस कंपनियों ने CNG की कीमतें 2 रुपये तक बढ़ाई थी, ज‍बकि आज रविवार को एक बार फिर कंपनियों ने प्रति किलो 1 रुपये की बढ़ोतरी की है. इस तरह तीन दिन में CNG 3 रुपये तक महंगी हो गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि NCR समेत कई शहरों में टेंपो का किराया महंगा हो सकता है. 

किस शहर में क्‍या भाव बिक रही है CNG? 

IGL ने जो नई रेट चार्ट जारी की है, उसके मुताबिक  दिल्‍ली में एक किलो CNG अब 79.09 रुपये की बजाय 80.09 रुपये/किलो की दर से मिलेगी, वहीं नोएडा और गाजियाबाद में CNG दिल्‍ली की तुलना में 8.61 रुपये ज्यादा यानी 88.70 रुपये/किलो के भाव बिक रही है. मुंबई में CNG  इन दिनों 84 रुपये/किलो के भाव मिल रही है. 

महंगा हो सकता है किराया? 

CNG की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कैब, ऑटोरिक्‍शा वगैरह से आने-जाने का खर्च महंगा हो सकता है. मुंबई में तो टेंपो वाले लगातार किराया बढ़ाने की मांग को लेकर एग्रेसिव हैं. वहीं दिल्‍ली में गिग वर्कर्स की हड़ताल में भी कैब एग्रीगटर के चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग की है. ओला, उबर, रैपिडो कैब एग्रीगेटर्स अगर गिग वर्कर्स की मांग पर चार्जेस या कमीशन बढ़ाते हैं तो इसका बोझ ग्राहकों की जेब पर डाला जा सकता है. वहीं दूसरी ओर CNG से चलने वाले टेंपो के चालक भी ज्‍ज्‍यादा किराये की मांग कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने हैं ये 9 बड़ी चुनौतियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com