विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2024

BSE सेंसेक्स 942, NSE निफ्टी 309 अंक गिरकर हुए बंद

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से सन फार्मा, रिलायन्स इंडस्ट्रीज़, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, टाइटन, मारुति और NTPC के शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेज़ी आई.

BSE सेंसेक्स 942, NSE निफ्टी 309 अंक गिरकर हुए बंद
सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेज़ी आई...
मुंबई:

निवेशकों की सतर्क धारणा के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 665.27 अंक की गिरावट के साथ 79,058.85 अंक पर रहा, जबकि NSE निफ्टी 229.4 अंक फिसलकर 24,074.95 अंक पर आ गया. समूचे कारोबारी सत्र के दौरान उठापटक के बाद अंततः बाज़ार खासी गिरावट के साथ ही बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 941.88 अंक टूटकर 78,782.24 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 309 अंक के नुकसान से 23,995.35 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से सन फार्मा, रिलायन्स इंडस्ट्रीज़, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, टाइटन, मारुति और NTPC के शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेज़ी आई.

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 211.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSE Sensex, NSE Nifty, Share Markets, Stock Markets, Stock Exchange
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com