विज्ञापन

निवेश की दुनिया में SIF की धूम, एक साल में 21 गुना बढ़ा कारोबार, जानिए कौन लगा सकता है पैसा?

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) इंडस्ट्री की कुल AUM एक साल में 21 गुना बढ़कर 42,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. यह निवेश का नया ऑप्शन है, जिसमें फंड मैनेजर अलग-अलग स्ट्रैटेजी के जरिए बाजार में निवेश करते हैं.

निवेश की दुनिया में SIF की धूम, एक साल में 21 गुना बढ़ा कारोबार, जानिए कौन लगा सकता है पैसा?
SIF: निवेश की दुनिया में बना नया सितारा

Specialized Investment Fund: निवेश की दुनिया में एक नया ऑप्शन तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसका नाम है स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF). महज एक साल के भीतर इस इंडस्ट्री का साइज 21 गुना बढ़कर 42,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. तेजी से बढ़ती संपत्ति के साथ SIF निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. अब सवाल है कि आखिर SIF क्या है, यह म्यूचुअल फंड से कितना अलग है और कौन इसमें पैसा लगा सकता है?

क्या है स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF)?

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड यानी SIF निवेश का एक ऐसा ऑप्शन है, जो म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) के बीच की जगह को भरता है. इसमें निवेशकों को अलग-अलग तरह की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी का ऑप्शन मिलता है. SIF के जरिए फंड मैनेजर शेयर बाजार में लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह की स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल कर सकते हैं यानी फंड मैनेजर को बाजार में तेजी के साथ-साथ गिरावट के दौरान भी कमाई के मौके तलाशने की सुविधा मिलती है. एसआईएफ की शुरुआत 1 अप्रैल 2025 को हुई थी.

एक साल में 21 गुना बढ़ा SIF का बाजार

SIF इंडस्ट्री की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) एक साल में करीब 21 गुना बढ़कर 42,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. यह तेजी दिखाती है कि निवेशक अब पारंपरिक म्यूचुअल फंड के अलावा दूसरे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में भी दिलचस्पी ले रहे हैं. SIF के बढ़ते साइज के पीछे निवेश के नए तरीकों और बाजार में अलग-अलग तरह की स्ट्रैटेजी की तलाश को एक बड़ी वजह माना जा सकता है.

कौन कर सकता है SIF में निवेश?

SIF हर छोटे निवेशक के लिए नहीं है. इसमें निवेश के लिए मिनिमम 10 लाख रुपये का निवेश जरूरी है. इसकी स्ट्रैटेजी सामान्य म्यूचुअल फंड के मुकाबले ज्यादा जटिल हो सकती हैं। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले रिस्क, निवेश की अवधि और फंड की स्ट्रैटेजी को अच्छी तरह समझना जरूरी है. 

क्या SIF में निवेश करना सुरक्षित है?

SIF बाजार से जुड़ा निवेश ऑप्शन है. इसलिए इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं होती और बाजार में उतार-चढ़ाव का असर निवेश पर पड़ सकता है. निवेशकों को सिर्फ पिछले रिटर्न या तेजी से बढ़ती AUM देखकर पैसा नहीं लगाना चाहिए. अपनी रिस्क उठाने की क्षमता और फाइनेंशियल गोल्स के हिसाब से ही फैसला लेना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market, Mutual Fund, Stock Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com