विज्ञापन

Bread Price Hike: पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी हुई महंगी, 12% तक बढ़ गए दाम, 40 और 50 रुपये वाला पैकेट अब कितने का मिल रहा?

Bread New rate List: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, फिर अमूल, मदर डेयरी और अन्‍य कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाए और अब ब्रेड भी महंगी हो गई है. यानी आम लोगों उनकी रसोई के बजट पर एक और झटका लगा है. यहां डिटेल में जानिए ब्रेड के दाम कितने रुपये तक बढ़ गए.

Bread Price Hike: पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी हुई महंगी, 12% तक बढ़ गए दाम, 40 और 50 रुपये वाला पैकेट अब कितने का मिल रहा?
Bread Prices: महंगाई का एक और झटका, अब ब्रेड भी हो गई महंगी

Bread Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है. पेट्रोल-डीजल और दूध के दाम बढ़ने के बाद अब ब्रेड भी महंगी हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में ब्रेड की कीमतें 12 फीसदी तक बढ़ गई हैं. बेकरी इंडस्‍ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, कच्‍चे माल (दूध, आटा, मैदा), पैकेंजिंग मटेरियल महंगा होने और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्‍ट बढ़ने के चलते कीमतें बढ़ाई गई हैं.  मुंबई-MMR में जहां मॉडर्न ब्रेड ने बढ़ी हुई कीमतें 3 दिन पहले से ही लागू कर दी है, जबकि ब्रिटैनिया (Britannia) और विब्स (Wibs) समेत अन्‍य ब्रैंड्स की ओर से भी दाम बढ़ाए जाने की आशंका है.  

40 और 50 रुपये वाली ब्रेड कितनी महंगी हो गई? 

खुदरा दुकानदारों ने बताया कि कंपनियों की ओर से थोक मूल्‍य बढ़ाए जाने के बाद खुदरा कीमतें बढ़ा दी गई हैं. TOI की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के अंधेरी में मॉडर्न ब्रेड के 400 ग्राम सैंडविच लोफ, जो पहले 40 रुपये का मिलता था, उस पैकेट की कीमत 45 रुपये हो गई है. यानी कीमतें 12.5% तक बढ़ा दी गई हैं. 

गेहूं के आटे वाली ब्रेड (Whole wheat) का पैकेट जो पहले 55 रुपये में मिल रहा था, उसके लिए अब 60 रुपये देने पड़ रहे हैं. वहीं, 60 रुपये में मिलने वाली मल्टीग्रेन ब्रेड अब 65 रुपये की मिल रही है और 45 रुपये वाली ब्राउन ब्रेड अब 50 रुपये की मिल रही है. 

ब्रेड के छोटे पैकेट भी महंगे हो गए हैं. 28 रुपये वाला छोटा ब्राउन लोफ अब 30 रुपये में मिल रहा है. 20 रुपये वाला व्‍हाइट लोफ अब 22 रुपये का मिल रहा है. इसी तरह अन्‍य वेरिएंट की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं.  

इस बार सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी

ब्रेड की कीमतें पहले भी बढ़ाई गई हैं, लेकिन इस बार की बढ़ोतरी सबसे ज्‍यादा है. आम कंज्‍यूमर्स का कहना है कि पहले ब्रेड की कीमतें हर पैकेट पर ज्‍यादा से ज्‍यादा 2 से 3 रुपये तक बढ़ती थी, जबकि इस बार कीमतें सीधे 5 रुपये तक बढ़ा दी गई है. 

अभी पिछले दिनों दूध भी महंगा हुआ है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब तक दो बार बढ़ाई जा चुकी हैं. यही नहीं, हाल के महीनों में दूध, फूड ऑयल, मसाले वगैरह भी महंगे हुए हैं. फ्रूट जैम, शहद वगैरह के दाम भी बढ़े हैं. इनसे रसोई का बजट बढ़ गया है. FMCG कंपनियों ने भी टूथपेस्‍ट से लेकर साबुन, शैंपू, सर्फ वगैरह के भी दाम बढ़ाए हैं, जबकि छोटे पैकेट्स में माल कम कर दिया है. इन तमाम तरह की महंगाई ने मिडिल क्‍लास फैमिली के महीने का बजट बिगाड़ दिया है. 

...और बढ़ सकती है खाद्य महंगाई 

ब्रेड के दाम बढ़ने का फूड इनफ्लेशन यानी खाद्य महंगाई से सीधा संबंध है. CPI बास्‍केट में ब्रेड एक अहम घटक होता है. ऐसे में ब्रेड की कीमतें बढ़ी हैं तो खाद्य महंगाई का आंकड़ा भी मई में ज्‍यादा आ सकता है. कंज्‍यूमर फूड प्राइस इंडेक्‍स (CFPI) आधारित फूड इनफ्लेशन (Food Inflation) अप्रैल में साल-दर-साल आधार पर बढ़कर 4.20% रिकॉर्ड किया गया था, जो कि मार्च के 3.87%  की तुलना में 0.23% ज्‍यादा था. 

ये भी पढ़ें: अब आप रहेंगे सदा जवान, AI की मदद से किस खास तकनीक पर काम कर रहे सैम ऑल्टमैन,झोंक दिए अरबों

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bread Price Hike Mumbai, Bread Prices India, Inflation And Fuel Prices, Kitchen Budget, Food Price Increase
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com