विज्ञापन

नोएडा की इस मार्केट में सुई-धागे से लेकर ज्वैलरी तक सब मिलेगा, दाम सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Indira Market: नोएडा सेक्टर 27 की इंदिरा मार्केट में मिलते हैं घर के सामान बेहद सस्ते दाम में. जानिए क्यों ये मार्केट शॉपिंग के लिए है बेस्ट ऑप्शन.

नोएडा की इस मार्केट में सुई-धागे से लेकर ज्वैलरी तक सब मिलेगा, दाम सुनकर रह जाएंगे हैरान!
नोएडा की इस मार्केट से सस्ता सामान कहीं नहीं मिलेगा! ( Image Credit-AI)

Noida Cheapest Market: अगर आप नोएडा में रहते हैं तो आप अपने घर का शॉपिंग करने की सोच रहे हैं वो भी बजट में तो आज हम आपको नोएडा की एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे जहां पर आपको सुईं-धागे की दुकान से लेकर महंगे से महंगे कपड़े, बर्तन और ज्वैलरी तक कम बजट के साथ अच्छी क्वालिटी में मिल जाएंगे. अगर आप भी घर का सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो इंदिरा मार्केट आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. नोएडा के सेक्टर 27 में स्थित ये मार्केट वहां के लोकल लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है. यहां पर आप अपने किचन से लेकर डेकोरेशन और डेली यूज तक लगभग हर चीज अच्छी कीमत में मिल जाएगा.

क्यों खास है इंदिरा मार्केट

नोएडा के सेक्टर 27 में स्थित इंदिरा मार्केट की सबसे खास बात ये है कि यहां पर आपको सारा सामान बेहतर कीमत पर मिलता है. वहीं मॉल्स में वो सामान महंगे दामों पर मिलता है. यही वजह है कि इस मार्केट में लोग दूर-दूर से शॉपिंग करने आते हैं. खासकर महीने के आखिर में जब सबका बजट थोड़ा टाइट रहता है.

इस मार्केट में क्या-क्या मिलेगा

नोएडा स्थित इंदिरा मार्केट में आपको बर्तन, प्लास्टिक आइटम्स, होम डेकोर, पर्दे, कुशन कवर, किचन टूल्स और छोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से लेकर कपड़े और ज्वैलरी तक सब मिल जाएंगे. यहां पर कई दुकानों पर तो आपको होलसेल जैसे दाम मिलते हैं, जिससे आप एक साथ ज्यादा सामान भी खरीद सकते हैं. अगर आप नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं या घर का सेटअप बदलना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है.

ये भी पढ़ें: 150 रुपए में सिल्क साड़ी, भारत के 3 बाजार जहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां!

शॉपिंग करते समय रखें इन बातों का ख्याल 

हालांकि यहां पर शॉपिंग पर जाने से पहले आपको थोड़ा समझदारी से भी काम लेना है. क्योंकि ये एक लोकल मार्केट है, इसलिए यहां पर मोलभाव (बार्गेनिंग) करना बहुत जरूरी है. अगर आपको बार्गेनिंग करनी आती है तो आप यहां पर अच्छा सामान बेहतरीन कीमत पर ला सकते हैं. इसके साथ ही खरीदने से पहले सामान की क्वालिटी जरूर चेक करें.

कैसे पहुंचे इस मार्केट में 

इस मार्केट में जाने के लिए आप मेट्रो से भी आसानी से पहुंच सकते हैं. हालांकि वीकेंड पर यहां पर काफी ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए अगर आराम से शॉपिंग करनी है तो वीकडेज में जाना बेहतर रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indira Market Noida, Noida Sector 27 Market, Cheap Shopping Noida, Budget Home Shopping, Affordable Markets In Noida, Street Shopping Noida, Cheap Home Decor Market In Noida, Kitchen Items Market Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com