विज्ञापन

500 रुपए से भी कम में किचन को दें मॉड्यूलर लुक, पड़ोसी भी पूछेंगे राज!

Kitchen Renovation Tips: अगर आप भी अपने किचन को रेनोवेट करने की सोच रहे हैं तो कुछ DIY आइडियाज आपके किचन को नया और मॉड्यूलर किचन के साथ लग्जरी फील दे सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनसे आपका किचन भी बन सकता है स्टाइलिश और क्लासी.

500 रुपए से भी कम में किचन को दें मॉड्यूलर लुक, पड़ोसी भी पूछेंगे राज!
Kitchen Renovation Tips: 500 रुपए से भी कम में अपने किचन को दें स्टाइलिश और मॉडल्यूर किचन.( Image- AI)

Kitchen Renovation Tips: अगर आप अपने पुराने स्टाइल के किचन से बोर हो गए हैं तो और उसको रेनोवेट करने की सोच रहे हैं? लेकिन एक चीज जो आपको ऐसा करने से रोक रही है वो है आपका बजट. घर के किसी भी कोने को रेनोवेट करने में खर्चा होता है और इस वजह से कई लोग अपनी इच्छा को मार देते हैं, लेकिन अगर हम कहें की आप अपना बजट बिगाड़े बिना भी अपने किचन को रेनोवेट कर सकते हैं, तो आपको कैसा लगेगा. कई लोग सोचते हैं कि मेकओवर का मतलब होता है महंगी लकड़ी, नई टाइलें लगाना और पेंट करना. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आज  हम आपको बताएंगे एक ऐसी ट्रिक जिसकी मदद से आज 500 रुपए से भी कम में अपने किचन को मॉड्यूलर बना सकत हैं. बस आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

विनाइल रोल

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

सबसे पहले बात करेंगे आपके किचन के काउंटरटॉप की, अगर वो गंदी हो गई है और उस पर लगे दाग निकल नहीं रहे हैं तो आप उसमें मार्बल पैटर्न का या लाइट कलर का विनाइल रोल लगा सकते हैं. आपको ऑनलाइन ये रोल लगभद 200 - 250 रुपए के बीच मिल जाएगा. ये आपके सिंपल से काउंटरटॉप को सिर्फ दस मिनट में महंगी ग्रेनाइट जैसा लुक देगा.

पुश लाइट्स

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

आपको अपने किचन में लाइटिंग का भी ध्यान रखना चाहिए. अगर आपके किचन में अंधेरा रहता है तो इसके लिए आप बैटरी से चलने वाली एलईडी लाइट्स लगा सकते हैं. आप इसे अपने कैबिनेट के ठीक नीचे लगा दें. ये आपके किचन को मॉड्यूलर लुक देता है. ये आपको बाजार में 150-180 रुपए की कीमत में मिल जाएंगी. 

जारों का सही इस्तेमाल

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

अगर आपके पास पुराने कांच के जार पड़े हुए हैं, तो आप उनको भी अच्छे से अपने किचन में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप इन सभी बोतलों को पेंट कर दें और उसके ढ़क्कनों को एक जैसे रंग में. जब आपके किचन में रखे सभी जार एक जैसे रंग के होते हैं तो आपका किचन ऑर्गेनाइज दिखता है.

ये भी पढ़ें: छोटे किचन में होती है परेशानी? बिना तोड़-फोड़ ये 5 स्मार्ट जुगाड़ बना देंगे रसोई को खुला-खुला और सुपर स्टाइलिश

स्टिक हुक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

अपने काउंटर को साफ-सुथरा दिखाने के लिए आप वॉल पर स्टिक वाले हुक्स लगा कर उसमें अपने इस्तेमाल होने पर चम्मच, करछी जैसी चीजों को टांग सकते हैं. इससे आपका काउंटर खाली रहेगा और किचन क्लीन और स्पेसियस दिखेगा. मेटल के एस-हुक बहुत सस्ते होते हैं, आमतौर पर एक सेट की कीमत 100 रुपये से भी कम होती है. इनका इस्तेमाल आप अपने पैन, स्पैटुला या मग टांगने के लिए भी कर सकते हैं.

किचन क्लोथ्स 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

आपके किचन में हाथ पोछने और स्लैप को पोछने के लिए जो कपड़ा होता है अमूमन वो डार्क रंग का होता है, जो आपके किचन की रौनक को फीका कर सकता है. इसलिए आप किचन के लिए ब्राइट कलर के हैंड टॉवेल का कपड़े रखें. इन्हें ओवन के हैंडल या किसी हुक पर टांग दें. ये आपको लोकल मार्केट में लगभग 100 रुपए में मिल जाएंगे. 

ऑर्गेनाइजर

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

आपके किचन की शेल्फ में आप चीजों को एक साथ भर देते हैं, जिसकी वजह से उनको ढूंढने में भी काफी मेहनत लगती है. ऐसे में आप अपनी शेल्फ में ऑर्गेनाइजर रख सकते हैं. ये मार्केट में आपको सस्ती कीमत में मिल जाएंगे. लेकिन अगर आप पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो डिलीवरी से मिले पुराने गत्ते के डिब्बों को आप काटकर उन्हें कलर कर के आप इनको अपनी शेल्फ में बतौर ऑर्गेनाइजर इस्तेमाल कर सकते हैं.

किचन डेकोर 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

किचन को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए आप किचन में छोटे-छोटे पौधे भी रख सकती हैं. नर्सरी में आपको छोटे पौधे 40 से 70 रुपये में मिल जाएंगे. या तो आप मनी प्लांट और पुदीना का पौधा भी किचन में लगा सकते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com