आज, सोमवार, 20 जनवरी 2025 को बिटकॉइन की कीमतों (Bitcoin Price Today) ने नया रिकॉर्ड बनाया और $109,000 का ऐतिहासिक स्तर पार किया. यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति-निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण (Donald Trump Inauguration ) से ठीक पहले हुई, जो ट्रंप 2.0 के आने से पहले क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के उत्साह को दर्शाता है.
भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे, 20 जनवरी 2025 की कीमत $108,217.56 प्रति कॉइन थी, जो कि $4,661.28 (4.50%) की वृद्धि थी. जैसा कि ब्लूमबर्ग डेटा से पता चला है. हालांकि, इसका अब तक का उच्चतम मूल्य $109,241 था, जो इससे पहले रिकॉर्ड किया गया था.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के मीम कॉइन भी उछले
यह वृद्धि केवल बीटकॉइन तक ही सीमित नहीं थी. डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने भी अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी या 'मीम कॉइन' लॉन्च किए, जिनका नाम $TRUMP और $MELANIA रखा गया. यह कदम ट्रंप और मेलानिया की क्रिप्टोकरेंसी बाजार के प्रति समर्थन को दर्शाता है.
ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले बिटकॉइन का यह नया रिकॉर्ड और उनके द्वारा लॉन्च किए गए क्रिप्टो टोकन $TRUMP और $MELANIA क्रिप्टोकरेंसी बाजार के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं
एथेरियम में 3.54% की तेजी
इसके साथ ही, अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिली, जिसमें बिटकॉइन के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी एथेरियम ने 3.54% की वृद्धि दर्ज की और उसकी कीमत $3,384.20 तक पहुंच गई. इस बढ़ती क्रिप्टोकरेंसी लोकप्रियता और ट्रंप के समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि बाजार में डिजिटल करेंसी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इन करेंसी की कीमतों में और भी उछाल हो सकती है.
ट्रंप 2.0 में क्रिप्टो मार्केट तेजी से आगे बढ़ने की संभावना
डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को "क्रिप्टो प्रेसिडेंट" कहा था और अब उनके राष्ट्रपति पद संभालने के बाद क्रिप्टो नीति में लचीले नियमों की संभावना जताई जा रही है. ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार में क्रिप्टोकरेंसी के विकास को समर्थन देने का वादा किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपने अगले कार्यकाल में क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक सलाहकार परिषद बनाने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिससे क्रिप्टो मार्केट तेजी से आगे बढ़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं