विज्ञापन

बिहार में धड़ाधड़ उड़ेंगे प्‍लेन, रक्‍सौल से सोनपुर तक एयरपोर्ट का मेगा प्‍लान तैयार, इन जिलों के लिए गुड न्‍यूज

Bihar New Airports: फिलहाल बिहार में पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट ऑपरेशनल हैं.राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई नए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम चल रहा है.

बिहार में धड़ाधड़ उड़ेंगे प्‍लेन, रक्‍सौल से सोनपुर तक एयरपोर्ट का मेगा प्‍लान तैयार, इन जिलों के लिए गुड न्‍यूज
Bihar Airport Projects: बिहार में नए एयरपोर्ट्स की रफ्तार तेज, रक्सौल से सोनपुर तक बदलने वाली है हवाई सफर की तस्वीर.
AI Image

Bihar New Airport Projects: बिहार में नए एयरपोर्ट्स की रफ्तार अब तेज हो गई है. राज्य में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक साथ कई नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है जिससे आने वाले समय में हर जिले में रहने वाले लोगों के लिए हवाई सफर आसान हो जाएगा.हाल में बिहार के  सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि  रक्सौल एयरपोर्ट के री-डेवलपमेंट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है.यह प्रोजेक्ट खासतौर पर बिहार के बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है. लंबे समय से बंद पड़े रक्सौल एयरपोर्ट को दोबारा विकसित करने की तैयारी अब तेज हो गई है.

रनवे, एप्रन और टैक्सीवे के विकास के लिए जारी टेंडर

बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले में स्थित रक्सौल एयरपोर्ट की शुरुआत 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद हुई थी. हालांकि 1970 के दशक के बाद से यह एयरपोर्ट बंद पड़ा है. अब इसे दोबारा विकसित कर एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है.

सम्राट चौधरी ने बताया कि एयरपोर्ट के रनवे, एप्रन और टैक्सीवे जैसे अहम एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सर्विसेज का टेंडर जारी किया गया है. उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया.

इन जिलों के लोगों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

रक्सौल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जैसे जिलों में रहने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. अभी इन इलाकों के यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए दरभंगा जैसे दूर के एयरपोर्ट तक जाना पड़ता है. वहां से लोग दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसी बड़ी सिटीज के लिए उड़ान लेते हैं. ह

नेपाल बॉर्डर और कारोबार को मिलेगा बूस्ट

रक्सौल की लोकेशन भारत-नेपाल बॉर्डर के बेहद करीब है. ऐसे में एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बॉर्डर इलाकों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है.इसके साथ ही इससे इंडस्ट्रियल एक्टिविटी, पर्यटन और पूरे इलाके की आर्थिक ग्रोथ को बड़ा बूस्ट मिलेगा.

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहुंचना होगा आसान

रक्सौल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का फायदा टूरिज्म सेक्टर को भी मिलने की उम्मीद है. रक्सौल, बिहार के इकलौते टाइगर रिजर्व ‘वाल्मीकि टाइगर रिजर्व' के करीब स्थित है. एयर कनेक्टिविटी शुरू होने के बाद वाइल्डलाइफ और नेचर टूरिज्म से जुड़े पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना पहले से काफी आसान हो जाएगा.

बिहार में अभी कितने एयरपोर्ट चालू हैं?

बता दें कि फिलहाल बिहार में पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट ऑपरेशनल हैं. इन एयरपोर्ट्स से देश के कई बड़े शहरों के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं. पिछले कुछ वर्षों में बिहार में एयर ट्रैवल की मांग तेजी से बढ़ी है. जिसे देखते हुए बिहार में एयर नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की तैयारी है.

बिहार में कई नए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पर भी काम जारी

राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई नए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम चल रहा है. केंद्र सरकार ने सारण, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं को मंजूरी दी है. वहीं पटना के बाहरी इलाके बिहटा में भी नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है, जहां निर्माण कार्य जारी है.

सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2030 तक तैयार होने की उम्मीद

फरवरी में बिहार कैबिनेट ने सारण जिले के सोनपुर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. उस  समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस परियोजना के लिए 1,302 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी. यह एयरपोर्ट दरियापुर चंवर इलाके में बनाया जाएगा, जो हाजीपुर और डुमरिया के बीच स्थित है. राज्य सरकार ने इस परियोजना को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

बिहार में तेजी से बदल रही एयर कनेक्टिविटी की तस्वीर

रक्सौल एयरपोर्ट री-डेवलपमेंट समेत कई नए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स को बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है. सरकार का मानना है कि बेहतर एयर कनेक्टिविटी से निवेश, पर्यटन, रोजगार और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी. खासकर उत्तर बिहार और बॉर्डर इलाकों के लोगों के लिए आने वाले सालों में हवाई सफर काफी आसान हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com