अक्टूबर का महीना चल रहा है, आज 16 तारीख हो गई और ये महीना खत्म होने में अब 15-16 दिन बचे हैं. इन 16 दिनों के दोरान दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ जैसे त्योहार पड़ने वाले हैं. इस वजह से अलग-अगल दिन कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. त्यौहारों के बीच बैंक से जुड़े काम भी आपको पड़ सकते हैं, ऐसे में आप इस दौरान बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.
RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 16 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रह सकते हैं. ये छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हैं. वहीं महीने का चौथा शनिवार भी इस दौरान आएगा और जैसा कि आप जानते हैं कि महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. रविवार को तो बैंक बंद रहेते ही हैं. तो आइए जानते हैं कि 16 से 31 अक्टूबर के बीच बैंक कब-कब बंद रहेंगे.
दुर्गा पूजा-दशहरा पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में 19, 20 और 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा और दशहरा से जुड़ी छुट्टियां अलग-अलग शहरों में रहेंगी.
- 19 अक्टूबर: महा नवमी और आयुध पूजा के चलते कई पूर्वोत्तर राज्यों के शहरों के साथ कोलकाता, पटना, रांची, चेन्नई और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे.
- 20 अक्टूबर: विजया दशमी अवसर पर ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहने की संभावना है.
- 21 अक्टूबर: कुछ शहरों में विजया दशमी की छुट्टी रहेगी, जिनमें बेंगलुरु, गुवाहाटी, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं.
- 22 और 23 अक्टूबर: गंगटोक में दुर्गा पूजा और दसैन के कारण बैंक बंद रहेंगे.
24 और 25 अक्टूबर को भी बैंक बंद
24 अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकिंग शाखाएं बंद रहेंगी. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 25 अक्टूबर को विशेष लक्ष्मी पूजा का भी अवकाश बताया गया है.
इसके बाद 26 अक्टूवर को अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लक्ष्मी पूजा, एसेशन डे या वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 29 अक्टूबर को करवा चौथ के मौके पर शिमला में स्थानीय अवकाश रहेगा.
कैसे कर सकेंगे पैसों का लेनदेन?
बैंक शाखाएं बंद होने के दौरान आप डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे कि यूपीआई ऐप के जरिए पैसे भेज सकते हैं और दुकानों पर भुगतान कर सकते हैं. एटीएम भी इस दौरान खुले रहेंगे. हालांकि, चेक क्लियरेंस, दस्तावेज जमा करने और कुछ अन्य शाखा-आधारित कामों के लिए अगले कार्यदिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है.
अगर आपको चेक जमा करना है, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है या किसी दस्तावेज से जुड़ा काम निपटाना है, तो छुट्टी से पहले ये लिस्ट चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें | सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, एडवांस में मिलेंगे 15-15 हजार, 24 अक्टूबर तक आवेदन, कब तक आएंगे पैसे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं