विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज 9 अप्रैल को चुनाव की वजह से बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today, 9 April 2026: आज 9 अप्रैल को चुनाव के कारण केरल में बैंक बंद रहेंगे. असम और पुडुचेरी में भी वोटिंग है. जानें आपके शहर में बैंक खुला है या बंद और देखें अप्रैल 2026 की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today:  आज 9 अप्रैल को चुनाव की वजह से बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI  हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday in April 2026: अप्रैल का यह महीना छुट्टियों से भरा हुआ है. जान लें आने वाले दिनों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे.
नई दिल्ली:

Bank Holiday On April 9 :  अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है और आप घर से निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. आज गुरुवार, 9 अप्रैल को देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या आज बैंक की छुट्टी है? चुनाव की वजह से असम, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक जैसे राज्यों में बैंक ग्राहकों के बीच काफी कन्फ्यूजन है. कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका मिले, इसलिए अपनी जेब से चेकबुक निकालने से पहले जान लीजिए आज आपके शहर में आज बैंक खुला है या नहीं.

क्या आज पूरे देश में बैंक बंद हैं?

आज 9 अप्रैल को देशभर में बैंकों की छुट्टी नहीं है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, आज सिर्फ केरल राज्य में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है. केरल में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है, इसलिए वहां के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों में भी आज चुनाव हैं, लेकिन वहां RBI ने फिलहाल कोई आधिकारिक छुट्टी अपडेट नहीं की है.

आज यानी 9 अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. इसके अलावा गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की कुछ सीटों पर उपचुनाव (Bye-elections) भी चल रहे हैं. आमतौर पर जहां वोटिंग होती है, वहां स्थानीय प्रशासन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर देता है. इसलिए अगर आप इन चुनावी क्षेत्रों में रहते हैं, तो एक बार अपनी लोकल ब्रांच से जरूर कन्फर्म कर लें.

बैंक बंद हैं तो कैसे होंगे काम?

अगर आपके शहर में आज बैंक की छुट्टी है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है. डिजिटल इंडिया के इस दौर में बैंक की ब्रांच बंद होने पर भी आपकी बैंकिंग नहीं रुकेगी.

  • UPI और नेट बैंकिंग के जरिये आप घर बैठे 24x7 पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.
  • मोबाइल बैंकिंग के जरिये चेकबुक रिक्वेस्ट या लोन एप्लीकेशन जैसे काम मोबाइल ऐप से हो जाएंगे.
  • कैश निकालने के लिए ATM सर्विस पहले की तरह काम करते रहेंगे.

सिर्फ वही काम रुकेंगे जिनके लिए आपको फिजिकली बैंक जाना जरूरी होता है.

अप्रैल 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अप्रैल का यह महीना छुट्टियों से भरा हुआ है. आने वाले दिनों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे, ये भी बता दे रहे हैं ताकि आपके अपने जरूरी काम निपटाने में आसानी हो.

  • 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार): देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 अप्रैल (रविवार): वीकेंड के चलते देशभर में बेंक बंद रहेंगे.
  • 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती/बैसाखी): दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु समेत लगभग सभी बड़े शहरों में छुट्टी रहेगी.
  • 15 अप्रैल (हिमाचल दिवस/बंगाली नव वर्ष): शिमला, कोलकाता, कोच्चि और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 अप्रैल (बोहाग बिहू): सिर्फ गुवाहाटी में बैंक की छुट्टी रहेगी.
  • 20 अप्रैल (अक्षय तृतीया/बसवा जयंती): बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 अप्रैल (गरिया पूजा): अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अप्रैल (चौथा शनिवार): देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 26 अप्रैल (रविवार): वीकेंड की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

बता दें कि आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक हर राज्य में बैंक की छुट्टी एक जैसी नहीं रहती है. इसलिए बैंक ब्राच जाने से पहले आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट जरूर देखें और संभव हो तो अपने लोकर ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com