विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज 19 मार्च को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays in March 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुतबिक, देशभर में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं. इसलिए बैंक से जुड़े किसी भी काम के लिए घर से निकलने से पहले ये जरूर कंफर्म कर लें कि आज बैंक बंद तो नहीं है वरना आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Bank Holiday Today: आज 19 मार्च को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट
RBI Bank Holiday List March 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक,आज देशभर में बैंक पूरी तरह बंद नहीं हैं.
नई दिल्ली:

Bank Holiday on March 19, 2026: आज गुरुवार, 19 मार्च को देशभर में नवरात्रि की शरुआत हो गई है. इसके साथ ही आज गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे नए साल के त्योहार भी मनाए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप आज यानी 19 मार्च को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो  यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.बैंक से जुड़े काम को लेकर आज लोगों में ये कन्फ्यूजन है कि आज बैंक बंद तो नहीं है? इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद. कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां आपको ताला लटका मिले. 

आज 19 मार्च को बैंक खुला हैं या बंद?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक,आज देशभर में बैंक पूरी तरह बंद नहीं हैं. आज देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं.कुछ शहरों में बैंक खुले हैं, तो कुछ जगहों पर त्योहारों के कारण छुट्टी है. आइए जानते हैं आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं. इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि  आने वाले दिनों में कब-कब और कहां-कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी. तो चलिए जानते हैं...

आज 19 मार्च को किन-किन शहरों में बैंक की छुट्टी?

आज नवरात्रि के पहले दिन, गुड़ी पड़वा, उगादी और तेलुगु नववर्ष के मौके पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंकों की छुट्टी रहेगी. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर जैसे राज्यों में आज बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इन शहरों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

सिर्फ आज ही नहीं, आने वाले दो-तीन दिनों में भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद (Bank Holidays in March 2026)  रहने वाले हैं:

  • 20 मार्च 2026 (शुक्रवार): ईद-उल-फितर और जमात-उल-विदा के कारण जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश के कोच्चि, त्रिवेंद्रम और श्रीनगर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 मार्च 2026 (शनिवार): ईद-उल-फितर और सरहुल के मौके पर यूपी, दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी और बंगाल समेत लगभग सभी बड़े राज्यों में छुट्टी रहेगी. हालांकि, कोच्चि, शिमला और तिरुवनंतपुरम में इस दिन बैंक खुले रह सकते हैं.
  • 22 मार्च  2026 (रविवार): रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

मार्च के आखिरी हफ्ते में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? (March Bank Holiday 2026)

मार्च का आखिरी हफ्ता भी छुट्टियों से भरा हुआ है, इसलिए अपने काम पहले ही निपटा लें.यहां जानिए इस महीने के आखिरी हफ्ते में कब-कब बंद रहेंगे बैंक...

  • 26 मार्च 2026: राम नवमी के कारण यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, एमपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 मार्च 2026: राम नवमी (चैते दशैं) के चलते बिहार, ओडिशा और सिक्किम में छुट्टी रहेगी.
  • 28 मार्च 2026: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 मार्च 2026: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी.
  • 31 मार्च 2026: महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और बिहार में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.

बैंक बंद रहने के बावजूद हो जाएंगे ये काम

अगर आपके शहर में बैंक की ब्रांच बंद है, तो परेशान न हों. बैंक की फिजिकल ब्रांच बंद होने के बावजूद डिजिटल सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी.आप UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.ATM से कैश निकालने और बैलेंस चेक करने की सुविधा भी चालू रहेगी.हालांकि, चेक क्लियरिंग, कैश जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट (DD) और KYC जैसे कामों के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.

RBI की हॉलिडे लिस्ट चेक करना जरूरी

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर एक जगह बैंक बंद हैं तो पूरे देश में छुट्टी होगी.लेकिन ऐसा नहीं है.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, देशभर में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं. हर राज्य में वहां के त्योहारों और खास मौकों के हिसाब से छुट्टियां तय की जाती हैं.यानी एक राज्य में बैंक बंद हो सकते हैं, जबकि दूसरे में खुले रह सकते हैं. इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List) चेक करना जरूरी है. बैंक से जुड़े किसी भी काम के लिए घर से निकलने से पहले ये जरूर कंफर्म कर लें कि आज बैंक बंद तो नहीं है वरना आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें-  Stock Market Holidays 2026: गुड़ी पड़वा, नवरात्रि और ईद पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? कब-कब नहीं होगी ट्रेडिंग? देखें NSE-BSE की पूरी हॉलिडे लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com